फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   'If shopping malls and hotels can open, why not gyms'

‘शॉपिंग मॉल और होटल खुल सकते हैं तो जिम क्यों नहीं’

Fri, 21 Jan 2022 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
'If shopping malls and hotels can open, why not gyms'
‘शॉपिंग मॉल और होटल खुल सकते हैं तो जिम क्यों नहीं’
विज्ञापन

जिम मालिकों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर की नारेबाजी
एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक जाम लगाकर की हरियाणा की तर्ज पर जिम खोलने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। वीआईपी शहर में बंद पड़े जिम और फिटनेस सेंटरों के मालिक, ट्रेनर और अन्य स्टाफ ने वीरवार को एयरपोर्ट रोड पर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस मौके पर उन्होंने जिम खोलने की मांग करते हुए एयरपोर्ट रोड पर धरना देकर ट्रैफिक जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों के आश्वासन के बाद ट्रैफिक जाम खोला गया। इस दौरान रास्ता बंद होने के कारण एयरपोर्ट रोड के दोनों ओर दूर तक लगे लंबे जाम में वाहन फंसे रहे।
इस मौके पर जिला मोहाली के जिम मालिकों ने बताया कि जब शहर में शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट, होटल, बार और शराब के ठेके तक खोले जा सकते हैं तो जिम और स्कूल क्यों नहीं खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शॉपिंग मॉल में तो बिना फीस के वैसे ही लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं और भीड़ भी जुटती है। जबकि जिम में आने वाला हरेक व्यक्ति पैसे देकर आता है, अपनी सेहत की सुरक्षा का खुद ख्याल रखता है और यहां ज्यादा भीड़ भी नहीं लगती। इसके साथ ही जिम में काम करने वाले प्रबंधकों की ओर से लोगों की सेहत का पूरा ख्याल रखा जाता है और कोरोना नियमों और शर्तों का हर तरह से पालन करते हैं।
विज्ञापन

जब हरियाणा में जिम खुले हुए हैं तो पंजाब में यह पाबंदी क्यों लगाई गई है। लेकिन प्रशासन के ऐसे फैसलों ने जिम और फिटनेस इंडस्ट्री पूरी तरह तबाह होकर रह गई है और सरकार की ओर से कोई वित्तीय मदद भी नहीं की जाती। कोरोना की तीसरी लहर के चलते जिस प्रकार जिम इंडस्ट्री को बंद किया गया है, तब से जिम सेंटरों का किराया देना और घर चलाना मुश्किल हो गया है। जबकि उनके पास अब सिर्फ प्रशासन और सरकार के खिलाफ सड़क पर आने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। दूसरी ओर, जिम मालिकों की ओर से रास्ता जाम करने की सूचना पाकर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जल्द उनकी समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदर्शन कर रहे जिम मालिकों और अन्य स्टाफ में शामिल धर्मपाल, आर्यन, सुक्खी, सूरजभान, महिंदर, पंकज, प्रदीप, तनवीर, मान, तजिंदर, रणधीर, अभिनव, अभिषेक आदि ने कहा कि जब हरियाणा में जिम खोले जा रहे हैं तो पंजाब में क्यों नहीं खोले जा सकते। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन की ओर से हरियाणा की तर्ज पर जल्द ही जिम नहीं खोले गए तो वह इस अभियान को तेज करेंगे और उनके हक में फैसला नहीं आने तक प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed