फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   If caught with liquor of Chandigarh, two lakh fine and vehicle will be seized

चंडीगढ़ की शराब संग पकड़े तो दो लाख जुर्माना व गाड़ी होगी जब्त

Tue, 21 Jul 2020 04:37 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
If caught with liquor of Chandigarh, two lakh fine and vehicle will be seized
मोहाली। अब अगर मोहाली में कोई व्यक्ति चंडीगढ़ या बाहरी राज्य की शराब समेत पकड़ा जाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान जहां उसे जेल तो जाना हीं पड़ेगा। वहीं, दोष साबित होने पर उस पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगेगा। इतना ही नहीं जिस वाहन में शराब के साथ पकड़ा जाएगा, उसे भी जब्त कर लिया जाएगा। यह फैसला डिप्टी एक्साइज एंव टेक्सशेन कमिश्नर रोपड़ डिवीजन ने लिया गया। विभाग द्वारा यह कार्रवाई पंजाब एक्साइज एक्ट-1914 की धारा 61 के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोहाली और पंजाब में चंडीगढ़ और हरियाणा से शराब काफी महंगी है। इसी के चलते शराब तस्करी जमकर होती है। हालांकि पुलिस व एक्साइज विभाग द्वारा मिलकर नाके भी लगाए जाते हैं लेकिन इसके बाद भी कई आरोपी बच निकलते हैं। लोग तस्करी के लिए सार्वजनिक व निजी वाहन का प्रयोग करते हैं, ऐसे में अब ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए एक्साइज विभाग ने योजना बनाई है।
विज्ञापन

स्पेशल टीमें गठित, रखेंगी स्थिति पर नजर
विभाग का कहना है कि किसी को भी नियम तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक स्पेशल टीमें गठित कर दी हैं जो सारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि अगर वह एक शराब की बोतल खोलकर चंडीगढ़ या अन्य राज्य से मोहाली ले आते है तो कुछ नहीं होगा। वहीं अधिकारियों का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है, उस चीज को भी शराब तस्करी के तहत लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को जागरूक करने के लिए स्पेशल बोर्ड लगाए
जानकारी के मुताबिक बाहरी राज्यों से मोहाली आने वाले लोगों को नए नियम के बारे में आसानी से पता चल जाए। इसके लिए विभाग ने जिले के सारे प्रवेश व निकासी द्वारों पर इस संबंधी बाकायदा लाल रंग के बोर्ड लगा दिए हैं। बोर्ड ऐसे लगाए हैं ताकि लोगों पर सीधे इनकी नजर पड़े।

खरड़ और मोहाली पुलिस पूरी तरह एक्टिव
जानकारी के मुताबिक शराब तस्करी को लेकर मोहाली और खरड़ की पुलिस पूरी तरह से एक्टिव है। तीन साल से लगातार शराब तस्कर पकड़े जा रहे हैं लेकिन जरा-सी ढील देेने पर आरोपी फिर से सक्रिय हो जाते हैं। कोरोना काल में भी खरड़ पुलिस ने कई तस्कर दबोचे हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोगों को अपनी गाड़ियां तक छोड़कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed