फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   If access to farmers' fields is not provided, there will be a struggle

Mohali News: किसानों के खेतों के लिए रास्ता उपलब्ध नहीं कराया तो होगा संघर्ष

Sun, 04 Jan 2026 12:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
If access to farmers' fields is not provided, there will be a struggle
मोहाली। भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) जिला मोहाली की बैठक जिला प्रधान किरपाल सिंह सियाऊ और महासचिव लखविंदर सिंह कराला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में यूनियन के प्रदेश सचिव परमदीप सिंह बैदवान विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पत्रकारों पर दर्ज किए जा रहे झूठे मुकदमों की कड़ी निंदा कर कहा गया कि भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) पूरी मजबूती से पत्रकार भाईचारे के साथ खड़ी है।
विज्ञापन

इसके साथ ही भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बन रही सड़कों पर किसानों को खेतों तक आने-जाने का रास्ता न दिए जाने पर रोष व्यक्त किया गया। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि एनएचएआई ने किसानों के खेतों के लिए रास्ता उपलब्ध नहीं कराया तो यूनियन किसानों के साथ मिलकर संघर्ष करेगी। बैठक में यह मुद्दा भी उठाया गया कि पीआर-7 और पीआर-4 के आसपास बची हुई जमीनों पर किसान खेती कर रहे हैं, लेकिन यदि कोई किसान अपने रोजगार के लिए शेड बनाता है तो गमाडा द्वारा उसे परेशान करता है। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि गमाडा ने किसानों को परेशान करना बंद नहीं किया तो गमाडा कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed