{"_id":"5eb322848ebc3e909b66a299","slug":"husband-beaten-woman-in-sector-68-both-husband-and-jeth-arrested-mohali-news-pkl3744437149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-68 में पति ने महिला को पीटा, पति और जेठ दोनों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-68 में पति ने महिला को पीटा, पति और जेठ दोनों गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन में एक व्यक्ति ने मंगलवार की रात अपनी पत्नी को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति और महिला के जेठ को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की है और इसमें उसके ससुराल वालों ने भी पूरा साथ दिया है। इस मारपीट के दौरान उसके पड़ोसियों ने उसे बचाया है। घायल महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। फेज-8 थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति विशाल सूद, जेठ और सास पर मारपीट का केस दर्ज किया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया और यहां से अदालत ने उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है।
पीड़ित सुमिता सूद ने बताया कि उसकी शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। उसका एक करीब 9 साल का और दूसरा 3 साल का बेटा है। छोटे बेटे का इलाज पीजीआई से चल रहा है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति और ससुराल वाले उसे तंग करने लगे थे और वह उसके परिवार वालों से कई तरह की मांग करते रहते थे। उसके परिवार वाले मांग पूरी कर देते थे। इसी बीच ससुराल वालों की मांग ज्यादा बढ़ गई तो पूरे परिवार में आपस में झगड़े होने लगे। इसके बाद उसे घर की ऊपरी मंजिल पर अलग से कमरा दे दिया। इसके बाद भी मारपीट करने से नहीं रुके। सुमिता ने बताया उसके पति इन दिनों अपनी मां और पूरे परिवार के साथ रहते हैं। अभी चल रहे लॉकडाउन के दौरान ही पति ने उसे तीन बार पीटा है। जबकि वह घर के लिए कोई सामान भी लेकर नहीं आ रहा है। जब पति ने उसके साथ मारपीट की तो साथ ही सास और जेठ ने भी उसका साथ दिया। थाना फेज-8 पुलिस ने केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।