फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Hurt by insulting bhabi, young man gave his life

भाभी के बेइज्जत करने से आहत होकर युवक ने दी थी जान

Sun, 22 May 2022 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Hurt by insulting bhabi, young man gave his life
नयागांव। गांव वालों के सामने भाभी संजू के बेइज्जत करने से आहत होकर युवक ने गत वीरवार को पंखे से फंदा लगाकर जान दी थी। इस मामले में उसके भाई राजीव कुमार ने भी अपनी पत्नी का साथ दिया था। बिहार के सीतामढ़ी निवासी ललित कुमार नयागांव में किराए के मकान में रहकर आईएएस की तैयारी कर रहा था। इसका खुलासा सुसाइड नोट से हुआ है। युवक ने सुसाइड नोट में भाई और भाभी को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए जल्द बिहार जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को बिहार से परिजनों के आने के बाद पुलिस ने खरड़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवत ललित ने सुसाइड नोट में लिखा है कि करीब 2 महीने पहले उसके भाई की शादी संजू के साथ हुई थी। उस समय वह घर पर गया था। उसकी भाभी संजू ने गांव के लोगों के सामने उसे बेइज्जत किया था। जिसमें उसके भाई ने भी भाभी का ही साथ दिया था। यदि मैंने उस दिन बदला ले लिया होता तो मैं तनाव मुक्त हो जाता। लेकिन मैंने सम्मान के कारण कुछ नहीं कहा। उस बेइज्जती के कारण तनाव में था।
विज्ञापन

आरोपी नहीं आए पुलिस जाएगी बिहार
ललित कुमार की आत्महत्या के समय जो सुसाइड नोट मिला था उसमें आरोपियों के बारे में सारी जानकारी थी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया था। पुलिस को उम्मीद थी कि दोनों आरोपी शव को लेने बिहार से नयागांव आएंगे और उन्हें यहीं पर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब पुलिस की टीम आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए बिहार जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed