फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Hundreds of map files stuck in the Nagar Parishad office, people are worried

Mohali News: नगर परिषद दफ्तर में सैकड़ों नक्शे की फाइलें रुकी, लोग परेशान

Sat, 06 Sep 2025 11:35 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of map files stuck in the Nagar Parishad office, people are worried
खरड़। नगर परिषद के दफ्तर में सैकड़ों नक्शे की फाइलें रुकी पड़ी हैं। इनमें से अनेक फाइलें ऐसी हैं जिन पर बिल्डिंग इंस्पैक्टर, ड्राफ्टमैन की मंजूरी हो चुकी है लेकिन कार्यकारी अधिकारी के हस्ताक्षर न होने के कारण नक्शे की फाइलें पैंडिंग पड़ी है। हाईकोर्ट के आदेश पर नए निर्माणों की पाबंदी के कारण कई महीनों तक प्लॉटों के नए नक्शों को जमा करवाने पर रोक लगी हुई थी। इस पाबंदी के कारण प्लॉट के मालिक प्लॉट खरीदने के बाद भी उस पर निर्माण नहीं कर पा रहे थे। इसी पाबंदी के कारण प्लॉट खरीदने व बेचने वाले लोगों का काम बंद हो गया था जिस कारण खरड़ तहसील में होने वाली रजिस्ट्रियों में भी कमी आई थी।
विज्ञापन

हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि अब जल्द ही वह अपने प्लॉटो में घरों का निर्माण कर सकेेंगे लेकिन इसके बाद भी खरड़ नगर परिषद में नक्शों की फाइलें धूल चाट रही हैं। खरड़ नगर परिषद के एक अधिकारी ने अपना नाम छिपाते हुए पुष्टि की कि लोगों की नक्शे की बड़ी संख्या में फाइलें दफ्तर में रुकी पड़ी हैं। इस बारे में खरड़ नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुखदेव सिंह से फोन पर जानकारी लेनी चाही परंतु उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

ईओ इतने व्यस्त कि आम लोगों से मिलने का भी नहीं समय
खरड़ नगर परिषद में दोबारा कार्यकारी अधिकारी के पद पर आए ईओ सुखदेव सिंह आम लोगों को मिलने के लिए समय ही नहीं दे पा रहे हैं। उनके दफ्तर के बाहर लगी प्लेट पर मिलने का समय 11 बजे से 1 बजे तक लिखा हुआ है लेकिन इसके बावजूद वह दफ्तर में मौजूद होते हुए भी दोपहर 12 बजे के बाद आए लोगों से मिलने से मना कर देते हैं। उनका कहना है कि वह आम लोगों को सुबह 11 से 12 बजे के बीच ही मिलते हैं। कार्यकारी अधिकारी के कमरे में बिल्डरों का बोलबाला है। सुबह होते ही एक के बाद एक बिल्डर कार्यकारी अधिकारी के कमरे में पहुंच जाते हैं जिनसे घंटों लंबी बैठक के चलते आम आदमी लंबे इंतजार के बाद निराश होकर खाली हाथ लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed