फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Hostel will be made for working women in Sector-79

कामकाजी महिलाओं के लिए सेक्टर-79 में बनेगा हॉस्टल

Thu, 11 Mar 2021 01:44 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Hostel will be made for working women in Sector-79
मोहाली। वीआईपी जिले में कामकाजी (वर्किंग) महिलाओं के लिए पंजाब सरकार की ओर से वर्किंग वुमन हॉस्टल सेक्टर-79 में बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए गमाडा ने जमीन की निशानदेही कर संबंधित विभाग को जगह अलाट कर दी है। अब जल्द ही सरकार की ओर से इस प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाया जाएगा। इस हॉस्टल में महिलाओं को अति आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने के साथ उनकी सुरक्षा का भी पूरा इंतजाम किया जाएगा। यह हॉस्टल बनने से इलाके में किराये के नाम पर होने वाली लूट से महिलाओं को राहत मिलेगी। सेहतमंत्री बलबीर सिंह सिद्धू का कहना है कि सरकार की कोशिश यही है कि मोहाली को टॉप का जिला बनाया जाए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोहाली शहर पूरी तरह बसा हुआ है। यहां पर कॉमर्शियल मॉल और इंडस्ट्रियल एरिया भी बसा हुआ है। वहीं, शहर में तकरीबन 55 हजार से अधिक महिलाएं पढ़ाई और नौकरी करती हैं। यह महिलाएं केवल मोहाली शहर की ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों और जिलों से संबंधित हैं। इनमें से 70 फीसदी महिलाएं किराए के मकानों और पीजी में रहती हैं। अब शहर में हॉस्टल बनने से इन्हें फायदा होगा। हालांकि गमाडा की ओर से वर्किंग वुमन हास्टल की साइट की निशानदेही पूरी प्लानिंग से की गई है। इसे नए और पुराने शहर के बिल्कुल बीचोबीच बनाया जा रहा है। जिससे एयरोसिटी, आईटी सिटी और मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में आसानी से महिलाएं पहुंच पाएं। वहीं, इस एरिया में सुरक्षा का पूरा इंतजाम है। इसके अलावा वहां पर 24 घंटे वाहन आदि चलते रहते हैं।
विज्ञापन

यह सुविधाएं मिलेंगी
जानकारी के मुताबिक वर्किंग वुमन हॉस्टल में करीब डेढ़ सौ से अधिक कमरे बनाए जाएंगे। इनके अलावा कॉमन हॉल, मेस, जिम, लाइब्रेरी समेत कई सुविधाएं होंगी। इसमें रहने के लिए बाकायदा रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। इंटरनेट और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। डोरमेटरी का किराया अलग से होगा। अगर कोई महिला बाहर से आती है और उसे एक दिन या कुछ समय के लिए रुकना है तो उसे भी हॉस्टल में रुकने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए चार्जेस अलग से रहेंगे। इन सबके एवज में यहां पर रहने वाली महिलाओं से फीस ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से चली आ रही मांग हुई पूरी, बजट 50 करोड़ का
मोहाली जिले में वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाने की मांग काफी समय से चली आ रही है। हर पांच साल बाद होने वाले नगर निगम और विधानसभा चुनाव में यह चीज चुनावी घोषणा पत्र में शामिल होती थी। वहीं, इसके बनने से लोगों को फायदा होगा। सरकार ने राज्य में सात वर्किंग वुमन हास्टल बनाने के लिए 50 करोड़ का बजट रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed