फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Hockey legend did higher education from Khalsa College Amritsar

खालसा कॉलेज अमृतसर से उच्च शिक्षा प्राप्त की थी हॉकी लीजेंड ने

Tue, 26 May 2020 02:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Hockey legend did higher education from Khalsa College Amritsar
मोहाली। हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह सीनियर ने अपनी उच्च पढ़ाई खालसा कॉलेज अमृतसर से की थी। वह खालसा कालेज में वर्ष 1942 से 1945 तक बीए के छात्र रहे। हॉकी की प्राथमिक शुरूआत कालेज के खेल मैदान से की थी। यह जानकारी सोमवार को खालसा कॉलेज गवर्निंग काउंसिल के ऑनरेरी सचिव राजिंदर मोहन सिंह छीना ने दुख प्रकट करते हुए दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह भारत के सबसे अधिक अवॉर्डोें से सम्मानित एथलीट थे। जिनके ओलंपिक में बनाए गए रिकॉर्ड आज तक भी कायम हैं। भारतीय हाकी टीम के कप्तान, कोच, मैनेजर के रूप में उनकी महान उपलब्धियों के फलस्वरूप उनको पदमश्री अवॉर्ड से नवाजा गया था। इतना ही नहीं इस दौरान खालसा कॉलेज गवर्निंग कौंसिल, प्रिंसिपल, स्टाफ और विद्यार्थियों ने गहरे दुख का इजहार करते हुए उनको श्रद्धा के फूल अर्पित किए।
विज्ञापन

उन्होंने तीन गोल्ड मेडल अपने नाम किए, जिनमें लंदन 1948, हेलंसिकी 1952 उप कप्तान के रूप में और मेलबोर्न 1956 कप्तान के रूप में ओलंपिक में भारत की जीत में मुख्य भूमिका निभाई थी। जिनको ऑल टाइम महान हॉकी खिलाड़ियों में से एक माना जाता था। इसलिए हमेशा बलबीर सिंह सीनियर कहा जाता था, ताकि उनकी दूसरे भारतीय हॉकी खिलाड़ियों से अलग पहचान उभर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed