फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   High speed Centro killed cyclists and street vendors on airport road, four injured including car driver

एयरपोर्ट रोड पर तेज रफ्तार सेंट्रो ने साइकिल सवार व रेहड़ी वालों को मारी टक्कर, कार चालक समेत चार घायल

Sun, 09 Aug 2020 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
High speed Centro killed cyclists and street vendors on airport road, four injured including car driver
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर शनिवार देर शाम करीब 9 बजे टीटीआई सिटी के पास एक खतरनाक हादसा हो गया। जिसमें एक तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने एक साइकिल सवार समेत फल और सब्जी की रेहडियां लेकर जा रहे चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, उनके फल और सामान एयरपोर्ट रोड पर काफी दूर तक बिखर गया।
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर इकट्ठे हुए लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा। लोगों का कहना है कि कार चालक ने नशा किया था हुआ था। वहीं, पुलिस की पीसीआर और अन्य टीम घटना स्थल पर काफी देर से पहुंची। बलौंगी थाने के एसएचओ अमरदीप सिंह ने कहा कि पुलिस की टीम मौके पर गई थी। इस मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक जिस समय यह हादसा हुआ दिल्ली नंबर की सेंट्रो कार चालक एयरपोर्ट रोड पर मोहाली से खरड़ की तरफ जा रहा था। जैसे ही उसने इंडस्ट्रियल एरिया के पास पुल पार किया तो उसकी कार बेकाबू हो गई। इस दौरान उसने सबसे पहले एक साइकिल सवार को टक्कर मारी, जिससे साइकिल सवार ऊपर उछल कर जमीन पर गिर गया। इसके बाद आगे जा रही फलों की रेहड़ियों को कार ने अपनी चपेट में लिया। इससे रेहडियां पलट गई और तीन रेहड़ी चालक घायल हो गए। इसी दौरान कार चालक भी घायल हो गया। लेकिन वह भागने लगा तो वहां जमा हुए लोगों ने उसे पकड़ लिया। काफी देर तक लोग पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन करते हैै, लेकिन नंबर तक नहीं लगा। काफी देर बाद पुलिस की ग्रामीण रिस्पांस की टीमें, पीसीआर और बलौंगी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस में अस्पताल भेजा गया। वहीं, बलौंगी थाने के जांच अधिकारी केवल सिंह ने कहा कि उन्होंने मौके से कार कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोर से हुआ था धमाका
लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक सेंट्रो कार चालक पहले भी किसी को हिट करके आया था। ऐसे में उसके पीछे कुछ लोग भी लगे हुए थे। लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई। लोगों का कहना है कि कार काफी तेज थी और रेहड़ी में टक्कर लगते ही जोर से धमाका हुआ था। काफी देर तक सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed