{"_id":"5f0a1bb88ebc3e63cb7ee23c","slug":"high-ground-road-tiles-started-sinking-mohali-news-pkl381030855","type":"story","status":"publish","title_hn":"धंसने लगी हाई ग्राउंड सड़क की टाइलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धंसने लगी हाई ग्राउंड सड़क की टाइलें
विज्ञापन
जीरकपुर। स्थानीय नगर काउंसिल की तरफ से जब से हाई ग्राउंड की सड़क के कायाकल्प करने का काम शुरू किया गया है, तब से ही विवाद सामने आ रहे हैं। शनिवार को सड़क के दोनों तरफ लगाई जाने वाली टाइल्स धंस गईं। स्थानीय लोगों ने नगर काउंसिल के अधिकारियों की कारगुजारी को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, नगर काउंसिल की तरफ से गत दो माह पहले जीरकपुर-पटियाला हाईवे से हाई ग्राउंड की सड़क के नवीनीकरण का काम शुरू किया था। करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट का काम जून माह में शुरू कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार इस पूरी सड़क पर सवा करोड़ रुपये की लागत आनी हैं, जिसमें करीब 63 लाख तारकोल की और बाकी की रकम से सड़क के दोनों ओर 5-5 फुट की इंटरलॉकिंग टाइलें लगाई जाएंगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से सड़क निर्माण का काम शुरू किया गया है, तब से रोज कोई न कोई हादसा सड़क धंसने की वजह से हो रहा है। बीते दिनों पभात चौक के पास सड़क अचानक धंस गई, जिसमें ट्रक का पिछला पहिया बुरी तरह से फंस गया था। जबकि अब सड़क के दोनों ओर लगाई जाने वाली इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क धंसना शुरू हो गई, जिसमें कोई भी गिरकर हादसे का शिकार हो सकता है। इस संबंधी एसडीओ दमन दविंदर सिंह ने कहा कि मामले की सूचना मिलने के बाद संबंधित ठेकेदार को निर्देश देकर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।