फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Heavy rains have caused waterlogging, making it difficult to get out of Zirakpur

Mohali News: भारी बारिश से जलभराव, जीरकपुर से निकलना बेहाल

Tue, 07 Oct 2025 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains have caused waterlogging, making it difficult to get out of Zirakpur
जीरकपुर। सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे एक घंटे लगातार हुई भारी बारिश के कारण जीरकपुर शहर में चारों तरफ पानी भर गया। पटियाला रोड पर स्थित शिवालिक विहार की गलियों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी हुई। जीरकपुर के अंबाला रोड और पटियाला रोड पर इतना पानी भर गया कि सड़कें नहर बन गईं।
विज्ञापन

दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। कई दोपहिया वाहन पानी में ही फंस गए। दोपहर 2:00 बजे तक अंबाला रोड से तो पानी निकल गया, लेकिन पटियाला रोड पर पानी की निकासी पूरी तरह से नहीं हो सकी। इसके अलावा पटियाला लाइट पाॅइंट से कालका लाइट पाॅइंट तक दोनों तरफ करीब एक-एक फुट पानी भर गया। इस कारण वाहन चालकों और आसपास के दुकानदारों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। आज की इस बारिश के कारण क्षेत्र के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed