{"_id":"68471a171b9428e9af00cac9","slug":"gurdas-maan-brother-gurpanth-maan-passes-away-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदास मान के भाई का निधन: किडनी की बीमारी से थे पीड़ित, चंडीगढ़ में हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरदास मान के भाई का निधन: किडनी की बीमारी से थे पीड़ित, चंडीगढ़ में हुआ अंतिम संस्कार
Tue, 10 Jun 2025 11:54 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:54 AM IST
सार
पंजाब के प्रसिद्ध गायक गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान का सोमवार को निधन हो गया था। मंगलवार को चंडीगढ़ में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर कई बड़ी हस्तियां पहुंची थी।
विज्ञापन
छोटे भाई के अंतिम संस्कार में पहुंचे गायक गुरदास मान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रसिद्ध पंजाबी गायक व अभिनेता गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान का सोमवार शाम को निधन हो गया था। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। 68 वर्षीय गुरपंथ मान किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। कुछ दिन पहले उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, जिसके बाद उनकी सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनको तुरंत फोर्टिस अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गुरपंथ का अंतिम संस्कार मंगलवार को चंडीगढ़ में किया गया। अंतिम संस्कार में बड़े भाई गुरदास मान, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान समेत कई बड़ी हस्तियां पहुंची थी। इस दौरान गुरदास मान ने अपने भाई के देहांत पर दुख जताते हुए कहा कि भाई दूसरे भाई के बाजू होते हैं। भाई का चले जाना बड़ा सदमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरपंथ मान अपनी पत्नी के साथ गिदड़बाहा मुक्तसर साहिब में रहते थे। उनके निधन से परिवार और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर है। गुरदास मान तीन भाई बहन हैं। गुरपंथ मान के निधन से पंजाबी संगीत और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
ये भी पढ़ें: Punjab: पंजाब पुलिस के अधिकारी पर गिरी गाज, सरकार ने बठिंडा के डीएसपी हरवंस सिंह धालीवाल को किया सस्पेंड