{"_id":"664a88d2e8befd45a800cd74","slug":"government-of-india-raised-objection-on-the-file-of-forest-department-in-the-case-of-pr-7-road-mohali-news-c-71-1-mli1005-114843-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पीआर-7 रोड के मामले में वन विभाग की फाइल पर भारत सरकार ने लगाया ऑब्जेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पीआर-7 रोड के मामले में वन विभाग की फाइल पर भारत सरकार ने लगाया ऑब्जेक्शन
विज्ञापन
मोहाली। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट को न्यू चंडीगढ़ के साथ जोड़ने के लिए पीआर-7 रोड 30 जून, 2024 तक बनाकर तैयार की जानी थी, लेकिन अब इसमें और अधिक देरी होगी और लोगों को ओर इंतजार करना होगा। इसकी वजह यह है कि पीआर-7 को लेकर इसके नौ किलोमीटर तक बनने वाले हिस्से की फाइल मंजूरी के लिए वन विभाग की ओर से भारत सरकार के पास अप्रूवल के लिए भेजी गई थी, लेकिन इस पर वहां से ऑब्जेक्शन लगा दिया गया है। इस वजह से जो काम वन विभाग को यहां काम करना है उसमें देरी लग सकती है।
इस रास्ते को आगे बनाने के लिए वन विभाग को भारत सरकार की ओर से लगाए गए ऑब्जेक्शन को क्लीयर करके फिर से फाइल भेजनी होगी और भारत सरकार की ओर से क्लियरेंस मिलने के बाद ही पीआर-7 रोड पर वन विभाग अपने काम को पूरा कर पाएगा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट रोड से न्यू चंडीगढ़ को जोड़ने वाली यह सड़क पूरी तरह से नई बनाई जा रही है।
नौ किमी की बननी है सर्विस लेन
इस पीआर-7 रोड को बनाने के लिए गमाडा की ओर से करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस रोड पर तीन नदियां पड़ती हैं। उन पर ब्रिज बनाया जाएगा। करीब 200 फीट चौड़ी इस पीआर-7 रोड के दोनों ओर एयरपोर्ट रोड की तर्ज पर सर्विस लेन बनाई जानी है और हैलोजन लाइटें लगाई जानी हैं।
विज्ञापन
गमाडा अपना रहा अपना पैरामीटर
जानकारी के अनुसार यह सड़क चंडीगढ़-तोगा-बूथगढ़ पीआर-4 रोड पर गांव रानीमाजरा के पास जाकर जुड़ेगी। इस रोड का जो हिस्सा मोहाली-खरड़ मार्ग पर स्थित न्यू सन्नी एनक्लेव की ओर से बनाया गया था उसे गमाडा की ओर से पूरी तरह खारिज कर दिया गया है। इस रोड को गमाडा अपने मानकों के अनुसार तैयार कर रहा है। इस नए मार्ग का निर्माण गमाडा की ओर से एयरपोर्ट रोड को न्यू चंडीगढ़ और बद्दी को कनेक्टिविटी देने के लिए किया जा रहा है। इस मार्ग के बनने के बाद दिल्ली से आने वाला कोई भी वाहन चालक जिसने न्यू चंडीगढ़ और बद्दी जाना होगा उसे चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह जीरकपुर को बाईपास करते हुए सिंहापुरा के मैकडोनल्ड चौराहे से सीधे एयरपोर्ट रोड होता हुआ न्यू चंडीगढ़ पहुंच जाएगा और वहां से बद्दी निकल जाएगा। इसी प्रकार हिमाचल से आने वाले लोग जिन्होंने एयरपोर्ट जाना होगा वह भी इस मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे। उनको भी और चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिससे अब उनका समय भी बचेगा।
लोग हो रहे हादसों का शिकार
पीआर-7 रोड की बात करें तो वहां पर कई अवैध कट हैं, जहां से गुजरते समय लोग हादसों को शिकार हो रहे है। इनमें से कई लोग तो इन हादसों में अपनी जान तक गंवा चुके हैं। इन हादसों पर अंकुश लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी नजर बनाए हुए हैं।