फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Goods and cash stolen from a shop

करियाने की दुकान से सामान और कैश चोरी

Mon, 29 Jun 2020 01:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Goods and cash stolen from a shop
जीरकपुर। जीरकपुर ओल्ड-कालका रोड पर स्थित करियाने की दुकान से हजारों रुपये कैश और सामान चोरी हो गया है। पीड़ित दुकानदार रमेश कुमार मित्तल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

रमेश ने बताया कि रविवार सुबह जब वे दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो दुकान का ताला गायब था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान से करीब पंद्रह हजार रुपये कैश व करीब दस हजार का सामान चोरी हुआ है। रमेश का कहना है कि रात के समय अक्सर वह पुलिस की पीसीआर को पेट्रोलिंग करते देखते हैं, लेकिन फिर भी चोर उनकी दुकान पर हाथ साफ कर गए। उन्होंने पुलिस पेट्रोलिंग और ज्यादा बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed