फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gold earrings snatched from elderly woman in broad daylight in Dera Bassi

Mohali News: डेराबस्सी में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से सोने की बालियां झपटीं

Sun, 11 Oct 2026 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Gold earrings snatched from elderly woman in broad daylight in Dera Bassi
डेराबस्सी। शहर में लूटपाट और झपटमारी की घटनाओं से आम लोगों में दहशत का माहौल है। डेराबस्सी के एक व्यस्त बाजार से ताजा मामला सामने आया है। यहां दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार एक अज्ञात लुटेरा पैदल जा रही बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां झपटकर फरार हो गया। घटना की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला किसी जरूरी काम से अपने घर से बाजार आई थी।
विज्ञापन

वह सड़क पर पैदल चल रही थी। तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर एक युवक आया। उसने महिला को निशाना बनाया। आरोपी ने अचानक महिला के कानों से सोने की बालियां खींच लीं। वह मौके से मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। अचानक हुई इस वारदात से महिला घबरा गई। बालियां झपटने के दौरान खींचतान भी हुई। इस कारण वह सड़क पर गिरते-गिरते बची। घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में मोटरसाइकिल सवार आरोपी महिला से बालियां झपटता दिखाई दे रहा है। दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले बाजार में यह वारदात हुई। इससे क्षेत्र के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed