फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   GMADA will start e-auction of various properties from the first Navratri.

Mohali News: गमाडा पहले नवरात्र से शुरू करेगा विभिन्न संपत्तियों की ई-नीलामी

Fri, 13 Oct 2023 03:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 03:05 AM IST
विज्ञापन
GMADA will start e-auction of various properties from the first Navratri.
मोहाली। गमाडा (ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) के इलाके में जमीन खरीदने के इच्छुक लोग त्योहारी सीजन में ई-नीलामी में इसके लिए बोली लगा सकते हैं। पहले नवरात्र पर 15 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से 49 संपतियों की ई-नीलामी शुरू होगी। मोहाली की विभिन्न परियोजनाओं/सेक्टरों में स्थित संपत्तियों की ई-नीलामी 30 अक्तूबर को दोपहर 1 बजे समाप्त होगी।इस संबंधी गमाडा के मुख्य प्रशासक राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि गमाडा ने ग्रुप हाउसिंग, स्कूलों समेत अन्य 49 स्थानों की ई-नीलामी करने का निर्णय लिया है। नीलाम की जा रही सभी संपत्तियां पहले से ही विकसित क्षेत्रों/शहरी संपदाओं में स्थित हैं, जिससे सफल बोलीदाताओं को बहुत लाभ होगा, क्योंकि उन्हें अंतिम बोली मूल्य का केवल 10 प्रतिशत भुगतान प्राप्त होने पर साइट आवंटित की जाएगी। वहीं, बोली राशि का 25 प्रतिशत भुगतान जमा करने पर साइटों का कब्जा आवंटियों को सौंपा जाएगा। ई-नीलामी में बोली लगाने के लिए बोलीदाताओं को ई-नीलामी पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा और बोलीदाताओं को धरोहर राशि ऑनलाइन जमा करानी होगी।
विज्ञापन

मुख्य प्रशासक ने कहा कि संपत्तियों से संबंधित विवरण जैसे साइट का स्थान, आकार और भुगतान अनुसूची आदि ई-नीलामी शुरू होने से पहले पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी। संभावित खरीदारों की सहायता के लिए एक ई-मेल जारी की गई है। वे इस ई-मेल के माध्यम से ई-नीलामी से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed