फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   GMADA cracks down on illegal colonies, writes to SSP to file case against popular immigration firm

Mohali News: अवैध कॉलोनी पर गमाडा की सख्ती, चर्चित इमिग्रेशन फर्म पर मामला दर्ज करने को लेकर एसएसपी को लिखा पत्र

Mon, 05 Jan 2026 11:49 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
GMADA cracks down on illegal colonies, writes to SSP to file case against popular immigration firm
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ने अपने अधिकार क्षेत्र में विकसित की जा रही एक अनधिकृत कॉलोनी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाकर एसएसपी को पत्र लिखकर प्रोजेक्ट डेवलपर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की है। इससे पहले अथॉरिटी ने बिना आवश्यक मंजूरियों के निर्माण कार्य करने पर डेवलपर्स को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। जिला टाउन प्लानर (रेगुलेटरी) के अनुसार जांच में सामने आया कि वर्ल्ड वाइड इमिग्रेशन कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड और अन्य एससीओ 415-16, सेक्टर 22-सी, चंडीगढ़ ने गांव नाडा नयागांव जिला मोहाली फेयरवुड फार्म्स व इम्पीरियल गोल्फ ग्रीन्स के नाम से एक अनधिकृत कॉलोनी विकसित की जा रही थी। फील्ड स्टाफ की रिपोर्ट में पाया गया कि परियोजना के पास विकास प्राधिकरण की अनिवार्य मंजूरियां नहीं थीं। अधिकारियों ने बताया कि कंपनी द्वारा विभिन्न अखबारों में विज्ञापन देकर रक्षा कर्मियों/सरकारी अधिकारियों व उनके परिजनों को 605 व 1250 वर्ग गज के 100 प्लॉट आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए। प्रमोटर्स ने इसे भारत सरकार से स्वीकृत इको-टूरिज्म प्रोजेक्ट बताया, लेकिन जांच में परियोजना न्यू कैपिटल (पेरीफेरी) कंट्रोल एक्ट, 1952 की धारा 5 और पंजाब रीजनल एंड टाउन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट एक्ट, 1995 की धारा 64 का उल्लंघन करती पाई गई। इसी आधार पर एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया गया। गमाडा की मुख्य प्रशासक साक्षी साहनी ने आम जनता से केवल स्वीकृत परियोजनाओं में ही निवेश करने की अपील की और स्पष्ट किया कि अनधिकृत प्रोजेक्ट्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed