{"_id":"62f8124478504c7616435b2d","slug":"glimpses-of-freedom-struggle-seen-in-the-final-rehearsal-mohali-news-pkl459480422","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल रिहर्सल में दिखी आजादी के संघर्ष की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल रिहर्सल में दिखी आजादी के संघर्ष की झलक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। फेज-छह स्थित शहीद मेजर हरमिंदरपाल सिंह सरकारी कॉलेज में इस बार आयोजित होने वाले जिला स्तरीय आजादी दिवस समारोह यादगार होगा। शनिवार को समागम की फुल ड्रेस रिहर्सल में इसकी झलक साफ दिखने को मिली। इस दौरान सभ्याचारक प्रोग्राम से विद्यार्थियों ने आजादी के संघर्ष को दिखाया तो विभिन्न झांकियों से देेेश द्वारा 75 साल में की गई तरक्की के बारे में भी जानने को मिला। इस दौरान डीसी अमित तलवार, पुलिस के डीजीपी एसएस श्रीवास्ताव व एसएसपी विवेकशील सोनी भी मौजूद थे।
रिहर्सल में पंजाब पुलिस के जवान, पुलिस की महिला विंग, पूर्व सैनिक व एनससी कैडेटों ने मार्च पास्ट किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने सभ्याचारक प्रोग्राम पेश किए। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। गर्मी काफी तेज थी लेकिन इसके बाद भी विद्यार्थियों ने हिम्मत नहीं हारी। इस मौके बताया गया कि समागम में कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ध्वजारोहण करेंगे। डीसी ने तैयारियों का जायजा लेने के बाद कहा कि 75 साल पहले कई कुर्बानियां देकर हमारा देश आजाद हुआ था। ऐसे में हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराना चाहिए। तिरंगा समूह भारतीय के गौरव का प्रतीक है।
इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमनिंदर कौर बराड़, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (यूडी) पूजा गरेवाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (डी) अमरदीप सिंह गुजराल, मोहाली की एसडीएम सरबजीत कौर, पुलिस अधिकारियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व विद्यार्थी हाजिर थे।