{"_id":"5dc1dbd18ebc3e5b3e14df8e","slug":"gatka-include-in-primary-school-sports-mohali-news-pkl3559043180","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरासती खेल गतका प्राइमरी स्कूल खेल नीति में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरासती खेल गतका प्राइमरी स्कूल खेल नीति में शामिल
विज्ञापन
मोहाली। श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने पंजाब के विरासती खेल गतका को प्राइमरी स्कूलों की खेल नीति 2019 में शामिल कर दिया है। इतना ही नहीं प्राइमरी स्कूलों में इस गेम के मुकाबले भी करवाए जा रहे हैं। इसके पीछे सोच यही है कि इससे जहां बच्चे जहां शारीरिक रूप से तंदुरुस्त बनेंगे, वहीं उनके अंदर सेल्फ डिफेंस के गुण भी पैदा होंगे।
शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सचिव स्कूल शिक्षा बोर्ड कृष्ण कुमार ने श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित मौजूदा साल में सरकारी प्राइमरी स्कूल खेलों में शामिल कर दिया है। इस संबंध में काफी समय से स्कूल अध्यापक मांग कर रहे थे। इस संबंध में डायरेक्टर राज्य शिक्षा खेल व सिखलाई परिषद कम डीपीआई एलिमेंट्री इंद्रजीत सिंह को विभागीय पत्र जारी करने के आदेश दिए गए हैं।
सुल्लानपुर लोधी में पीएसईबी का स्टाल भी
जानकारी के मुताबिक सुल्लतानपुर लोधी में शुरू हुए श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व समागम में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एक विशेष स्टाल लगाया है। बोर्ड के चेयरमैन मनोहर कांत से लेकर कई सीनियर अधिकारी वहां पर गए हुए हैं। इस स्टाल पर बोर्ड से जुड़े विभिन्न दस्तावेज प्रदर्शित किए गए हैं।