फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gate meeting in support of daily-wage employees; warning of a sit-in protest on October 14.

Mohali News: डेलीवेज कर्मचारियों के समर्थन में गेट मीटिंग, 14 अक्टूबर को धरने की चेतावनी

Thu, 08 Oct 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Gate meeting in support of daily-wage employees; warning of a sit-in protest on October 14.
सीटू की मांग-पुरानी जगहों पर तैनाती के साथ 24 सितंबर से पहले की तरह लगाई जाए हाजिरी
विज्ञापन

मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के डेलीवेज कर्मचारियों के समर्थन में सीटू की अगुवाई में गेट मीटिंग की गई। इसमें विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में कर्मचारियों की हाजिरी और तैनाती से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।


सीटू नेताओं ने बताया कि शिक्षा बोर्ड प्रबंधन की ओर से संगठन को भेजे पत्र में कहा गया है कि डेलीवेज कर्मचारियों की हाजिरी लगाई जा रही है और 7 अक्तूबर 2022 की नीति के तहत उन्हें नियमित करने पर विचार किया जा रहा है। सीटू ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि कर्मचारियों की हाजिरी 24 सितंबर से नहीं, बल्कि 1 अक्तूबर 2026 से लगाई जा रही है।
विज्ञापन




संगठन के अनुसार कर्मचारियों को उनकी पुरानी जगहों पर तैनात करने के बजाय अलग-अलग समूहों में बांटकर लिफ्ट, बिजली और आवासीय कॉलोनी समेत अन्य स्थानों पर मौखिक आदेशों के आधार पर भेजा जा रहा है। सीटू ने कर्मचारियों को पहले वाली जगहों पर तैनात करने और 24 सितंबर से पहले की तरह हाजिरी लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन




14 अक्टूबर को धरने की चेतावनी

सीटू नेताओं ने कहा कि डेलीवेज कर्मचारियों को नियमित करने का मामला लंबे समय से लंबित है। चार साल से समितियों के स्तर पर मामला लटकाया जा रहा है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई और हाजिरी पहले की तरह नहीं लगाई गई तो 14 अक्टूबर को जिला स्तर पर सांकेतिक धरना दिया जाएगा।




गेट मीटिंग को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड डेलीवेज कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राज कुमार, महासचिव इंदरजीत सिंह, सीटू अध्यक्ष गुरदीप सिंह, महासचिव हरकेश राणा, रणजोध सिंह और गुरमेल सिंह मोजोवाल समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed