फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   garder fell on car in derabassi

कॉजवे का गार्डर कार पर गिरा

Fri, 06 Sep 2019 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
garder fell on car in derabassi
डेराबस्सी। मुबारिकपुर घग्गर नदी पर बनाए कॉजवे पर भारी वाहनों को रोकने के लिए लगाया गया गार्डर एक ट्रक ने टक्कर मार कर तोड़ दिया। गार्डर टूटकर एक कार पर गिर गया। गनीमत रही कि इसमें सवार बाल-बाल बच गए पर हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। कॉजवे पर गार्डर लगने से अवैध माइनिंग वाले वाहनों को यहां से निकलने में मुश्किल होती थी पर अब इसके टूटने से माफिया फिर से रात के अंधेरे में यहां से भारी वाहन निकालेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुबारिकपुर घग्गर नदी पर पड़ते कॉजवे को हलके वाहनों के लिए डिजाइन किया गया है। भारी वाहनों को यहां से निकलने से रोकने के लिए इस के दोनों ओर एक निश्चित ऊंचाई पर गार्डर लगाए जाते हैं। जब से यह कॉजवे बनाया गया है, तब से दर्जनों बार माइनिंग माफियारात के अंधेरे में इसे तोड़ देते है। इस कॉजवे के बनने से मुबारिकपुर क्षेत्र के लोगों को जीकरपुर व पंचकूला आने जाने में काफी कम रास्ता तय करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस बारे में लोग कई बार प्रशासन को शिकायत करके गार्डर लगवाते हैं पर हर बार माइनिंग माफिया इसे तोड़ देता है। इस बार कुछ दिनों पहले ही एक ओर गार्डर लगाया गया था जबकि दूसरी ओर अभी नहीं लगा है। इस दौरान वीरवार को ढकौली की ओर गार्डर न लगा होने के कारण एक ट्रक कॉजवे पर चढ़ गया पर आगे मुबारिकपुर की ओर गार्डर लगा होने के कारण उसने जबरदस्ती वहां से निकालने का प्रयास किया तो गार्डर ट्रक में फंसकर टूटकर ऊपर ही लटक गया। ट्रक तो किसी तरह वहां से निकल गया पर बाद में हवा में लटक रहा गार्डर वहां से गुजर रही एक कार पर गिर गया। कार चालकों ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। मामले की जानकारी देते जांच अधिकारी एएसआई वरयाम सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने बाद में मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही वहां गार्डर फिर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed