फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gangster Lawrence Bishnoi and Sampat Nehra's henchmen arrested with weapons

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा का गुर्गा हथियारों सहित गिरफ्तार

Sun, 14 Feb 2021 01:37 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Gangster Lawrence Bishnoi and Sampat Nehra's henchmen arrested with weapons
जीरकपुर। ढकोली पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक 32 बोर की पिस्तौल, 5 कारतूस, एक जाली आईडी प्रूफ, लुधियाना पुलिस कमिश्नर की नकली मुहर और जाली वकालत नामे बरामद किए हैं। उसके पास से एक वॉक्सवैगन जैटा लग्जरी कार भी बरामद हुई है। इस गुर्गे की पहचान राहुल सिहाग निवासी गांव जमड़वाला जिला फतेहाबाद हरियाणा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किया गया आरोपी लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा के लिए फिरौती जमा करता था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है कि उसके तार कहां-कहां जुड़े हुए हैं। पुलिस के मुताबिक ढकोली पुलिस चुनावों को लेकर गाजीपुर रोड पर गश्त गस्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि लॉरेंस और संपत नेहरा का एक गुर्गा हथियार सहित ढकोली क्षेत्र में घूम रहा है। जो गैंगस्टर लॉरेंस और संपत नेहरा गैंग का गुर्गा है और उनके लिए फिरौती मांगकर लाने का काम करता है। इस सूचना पर पुलिस ने ढकोली में त्रिशला प्लस होम्स सोसायटी के नजदीक नाकेबंदी की और इसी दौरान सिल्वर रंग की वॉक्सवैगन की जैटा कार को रोका और उसका नाम पूछकर कर की तलाशी ली तो उसके पास से एक 32 बोर की पिस्तौल, 5 कारतूस, एक जाली आईडी प्रूफ, कुछ वकालत नामे और लुधियाना के पुलिस कमिश्नर की चार जाली मुहर बरामद हुई। थाना ढकोली के एसएचओ दीपिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए गुर्गे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसे सीआईए के हवाले कर दिया है, आगे की जांच सीआईए कर रही है।
विज्ञापन

पीरमुछल्ला में पहले भी हो चुकी गैंगेस्टर से मुठभेड़
पुलिस यह भी पता लगाएगी कि गुर्गा राहुल यहां ढकोली में क्यों आया था, क्या वह यहां कोई वारदात करने आया था या फिर वह यहां रह रहा था। क्योंकि पीरमुछल्ला में पहले भी कई गैंगस्टर रहते हुए पकड़े गए हैं और लॉरेंस गैंग के ही एक लाख के इनामी गैंगस्टर अंकित भादु से भी मुठभेड़ हुई थी और पीरमुछल्ला में ही पुलिस ने एनकाउंटर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीरकपुर की वीआईपी रोड और पीरमुछल्ला गैंगस्टरों की पहली पसंद
जीरकपुर में कई नामी गैंगस्टर पकड़े जा चुके हैं और वह यहां कई वारदातें भी कर चुके हैं। पिछले साल जीरकपुर की वीआईपी रोड पर हैप्पी बराड़ नामक गैंगस्टर ने एक युवक को गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया था। इसी तरह लॉरेंस गैंग के एक लाख के इनामी गैंगस्टर अंकित भादु का पीरमुछल्ला की एक सोसायटी में पुलिस ने एनकाउंटर किया था। वह कई महीनों से यहां रह रहा था और पुलिस को उसकी भनक तक नहीं थी। इसके अलावा वीआईपी रोड की पेंटा होम्स सोसासटी से भी लुधियाना लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गैंगस्टर को उसकी महिला साथियों सहित गिरफ्तार किया था। इसके अलावा और भी कई ऐसे मामले हैं, जो जीरकपुर में गैंगस्टरों से जुड़े सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed