{"_id":"60c907018ebc3e29ea0e0123","slug":"gangster-jaspreet-singh-jassi-s-wife-will-come-out-of-jail-mohali-news-pkl416813914","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली : मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर जसप्रीत सिंह जस्सी की पत्नी आएगी जेल से बाहर, अदालत ने मंजूर की जमानत याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली : मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर जसप्रीत सिंह जस्सी की पत्नी आएगी जेल से बाहर, अदालत ने मंजूर की जमानत याचिका
विज्ञापन
मोहाली। पश्चिम बंगाल में पुलिस मुठभेड़ में मार गए गैंगस्टर जसप्रीत सिंह जस्सी की जेल में सजा काट रही पत्नी लवप्रीत कौर को जिला अदालत से जमानत मिल गई है। जल्द ही वह जेल से बाहर आ जाएगी। उस पर अपने पति को आर्थिक मदद और शरण देने के आरोप में पिछले महीने सोहाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। लवप्रीत कौर की तरफ से जिला अदालत में 7 जून को जमानत के लिए अर्जी दायर की गई थी। जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक जगराओं में दो पुलिस मुुलाजिमों की हत्या के आरोप में जैसे ही गैंगस्टर जयपाल भुल्लर और उसके साथी जसप्रीत सिंह जस्सी पर केस दर्ज हुआ था। उसके बाद सोहाना थाने की पुलिस हरकत में आ गई थी और जसप्रीत की पत्नी लवप्रीत कौर पर 15 मई को सोहाना पुलिस में (आईपीसी) की धारा 212 (अपराधी को शरण देना समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
थाने के एसएचओ भगवंत सिंह की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था। उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि लवप्रीत कौर यह दिखावा कर रही थी कि वह अपने ससुराल में नहीं रह रही है और उसका अपने पति से कोई संबंध नहीं है। जबकि वह अपने पति जसप्रीत सिंह जस्सी को आश्रय देने में मदद कर रही थी। उसको वित्तीय सहायता भी देत रही थी।
विज्ञापन
शिकायत में यह भी आरोप लगाया था कि जसप्रीत सिंह इस साल 2 जनवरी को सोहाना थाने में दर्ज हत्या के प्रयास और हथियारों के मामले में फरार चल रहा था। हर बार वह पुलिस के हाथ आने से बच रहा था और उसकी पत्नी आरोपी के बारे में सब कुछ जानते हुए भी पुलिस को कुछ नहीं बताती थी। इस मामले के बाद जसप्रीत और उसकी पत्नी पर एक मामला खरड़ थाने में भी दर्ज हुआ था।