फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gangster in the name of Lawrence-Brar, collect extortion by threatening businessmen

गैंगस्टर का खुलासा- लॉरेंस-बराड़ के कहने पर कारोबारियों को धमकाकर वसूलता था रंगदारी

Fri, 12 Aug 2022 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Gangster in the name of Lawrence-Brar, collect extortion by threatening businessmen
मोहाली। जिला पुलिस ने कारोबारियों को धमकाकर रंगदारी वसूलने व फायरिंग करने के मामले का पर्दाफाश किया है। तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए गैंगस्टर अश्वनी कुमार उर्फ सरपंच वासी कुरुक्षेत्र (हरियाणा) से की पूछताछ में यह बात सामने आई है। इतना ही नही इससे मोहाली व जीरकपुर में हुई दो वारदातें भी सुलझी हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग किए गए वाहन, कपड़े व काफी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। आरोपी लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ के इशारे पर काम करता था। पूरे पंजाब में वह गैंगस्टरों को हथियार मुहैया करवाता था। एसएसपी विवेकशील सोनी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही उसके साथी प्रशांत को तिहाड़ जेल से रिमांड पर लेकर आएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले सोहाना में एक ज्वेलरी शॉप में लूट हुई थी। उस केस की जब पुलिस जांच रही थी। इसी दौरान जब एक नामी गैंगस्टर को पुलिस ने पूछताछ की तो इस आरोपी की लीड मिली थी। इसके बाद पुलिस उसे दिल्ली की तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। जब पूछताछ हुई तो उसने दो वारदातें कबूलीं। इसमें एक पूर्व कांग्रेसी विधायक बलबीर सिंह सिद्धू के करीबी दोस्त के सेक्टर-80 स्थित ब्रू ब्रास क्लब के बाहर फायरिंग करने का मामला था। वहीं दूसरा मामला जीरकपुर के होटल जी रिजेंसी के बाहर भी गोली चलाने का था। पुलिस के मुताबिक आरोपी कुशाल एनक्लेव जीरकपुर में किराए पर रह रहा था। वह पड़ोसी से एक्टिवा मांगकर ले गए थे। पड़ोसी को इस घटना के बारे में बाद में पता चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार पांच पीड़ित और आए सामने
आरोपियों के सताए चार-पांच लोग और सामने आए हैं। पुलिस अब सभी पहलुओं पर काम कर रही है। पुलिस ने उनके कब्जे से 25 कारतूसों समेत 6 पिस्टलें और एक रिवाल्वर बरामद की।

जेल में बंद साथी प्रशांत के साथ मिलकर करता था वारदातें
पुलिस ने बताया कि आरोपी अश्वनी उत्तर प्रदेश के रहने वाले प्रशांत के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देता आ रहा था। आरोपी प्रशांत के साथ मिलकर कारोबारियों को टारगेट करता और फिर दोनों कारोबारियों को धमका कर उससे रंगदारी वसूलते थे। बात न मानने पर दोनों फायरिंग करके डराते थे। प्रशांत दिल्ली की जेल में बंद है। पुलिस वहां से भी अश्वनी के बारे में पूछताछ करेगी। प्रशांत पर अंबाला सिटी में हत्या, हत्या की कोशिश का केस दर्ज है। उस पर पटियाला में 2019 में फायरिंग करने का आरोप भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed