फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Friends went to celebrate birthday, could not guess the flow of water while returning

Mohali News: जन्मदिन मनाने गए थे दोस्त, लौटते हुए पानी के बहाव का अंदाजा नहीं लगा पाए

Wed, 12 Jul 2023 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Friends went to celebrate birthday, could not guess the flow of water while returning
मोहाली। गांव मलोया से तोगां गांव को जाने वाले रास्ते में पटियाला की राव नदी में से कार निकालने की कोशिश के दौरान एक स्विफ्ट कार बह गई। इसमें तीन युवक सवार थे। बताया जा रहा है कि तीन दोस्त अपने दोस्त हरप्रीत सिंह का जन्मदिन मनाने मुल्लांपुर की तरफ गए थे। वहां से लौटते हुए अंधेरा हो गया। इस दौरान डड्डूमाजरा से तोगा की तरफ आते हुए साइफन (बरसाती नाला) से गुजरने लगे तो वे पानी के बहाव का अंदाजा नहीं लगा सके। इसके बाद कार समेत बह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार को कुछ लोगों ने उन्हें बरसात के दौरान वहां से नहीं निकलने को कहा लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी और कहा कि वह निकल जाएंगे लेकिन वे जब नदी से निकलने लगे तो पानी के तेज बहाव में उनकी कार फंस गई। इस दौरान उन्होंने निकलने की कोशिश भी की लेकिन पानी का बहाव कार समेत उन्हें बहा ले गया। इसके बाद अब पुलिस को उनकी कार झामपुर के पास मिली है। वहीं, हरप्रीत सिंह का शव झामपुर से एक किलोमीटर दूर और हरमीत सिंह रिंपी का शव एयरपोर्ट रोड पर स्थित पलहेड़ी के नए पुल के पास मिला। तीसरे की तलाश जारी है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि तीनों युवकों के लापता होने के बाद उन्हें ढूंढना शुरू किया तो आईफोन की लास्ट लोकेशन तोगा के पास की आई। इसके बाद वह उसे ढूंढते हुए वहां पर लगातार दो दिन से चक्कर लगा रहे थे लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। इसके बाद उन्होंने इस संबंधी घड़ूआं पुलिस को शिकायत भी दी थी। वहीं, मंगलवार को पानी कम होते ही लोगों ने नदी में कार देखकर पुलिस को बताया तो पुलिस ने कार नंबर के आधार पर हमें सूचित किया। इसके बाद वह उनके सकुशल लौटने की प्रार्थना कर रहे थे लेकिन दो युवकों की लाशें मिलीं। वहीं, उनके एक साथी का अभी पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed