फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Friend accused of getting abortion done

Mohali News: दोस्त पर लगाया गर्भपात करवाने का आरोप

Wed, 07 May 2025 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Friend accused of getting abortion done
मोहाली। गांव बलौंगी में रहने वाली एक युवती ने अपने दोस्त एक युवक पर मारपीट करके उसका जबरन गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है। वह फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती है। घायल युवती के मुंह, कमर और हाथ-पैर पर काफी चोट लगी हैं।
विज्ञापन

उसके कहने पर डाॅक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को पूरी घटना की सूचना देकर शिकायत दर्ज करवाई है। घायल युवती ने बताया कि वह गांव बड़माजरा निवासी युवक के साथ करीब पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में है। जब वह उसको शादी के लिए कहती तो वह टाल देता था। वहीं, तीन बार वह उसके कहने पर गर्भपात भी करवा चुकी है।
विज्ञापन

अब शुक्रवार को भी जब उसका पेट दर्द हो रहा था तो उसने प्रेग्नेंसी किट से जांच की तो सामने आया कि वह गर्भवती है। इस पर जब उसने अपने युवक दोस्त को बताया तो वह शनिवार रात करीब 10 बजे उसके पीजी में आया और उसको गर्भपात की दवा खाने के लिए मजबूर करने लगा। जब उसने मना किया तो युवक ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की और जबरदस्ती उसके मुंह में दवा की दो गोली डालकर उसका गर्भपात करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसने मेरे साथ मारपीट भी की। इसके बाद वह पीजी से चला गया। उसकी मारपीट से वह घायल हो गई और उसके अन्य दोस्तों ने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed