फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Free Bus service

त्रिशला सिटी के लोगों को गुरुद्वारा नाभा साहिब के लिए मिलेगी फ्री बस सर्विस

Thu, 18 Jul 2019 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Free Bus service
जीरकपुर। त्रिशला सिटी के रेजिडेंट्स के लिए फ्री शटल बस सर्विस की बुधवार को शुरुआत की गई। यह सर्विस रेजिडेंट्स को सुबह गुरुद्वारा नाभा साहिब तक दर्शन करवाने के अलावा जीरकपुर मार्केट्स तक के लिए उपलब्ध करवाई गई है। इसके लिए त्रिशला सिटी रेजिडेंट्स के एसेस कार्ड बनेंगे, जिनके बिना शटल में एंट्री नहीं मिलेगी। इस सर्विस का बुधवार सुबह कंपनी के एमडी हरीश गुप्ता ने शुभारंभ किया। सर्विस के तहत अत्याधुनिक 12 सीटर एक बस शुरू की गई है। ये बस सोसाइटी के लोगों को गुरुद्वारा दर्शन के साथ शॉपिंग और मनोरंजन के क्षेत्रों जैसे पारस डाउन टाउन मॉल, मेट्रो व मार्केट आदि से जोड़ेगी। यह शटल बस दिन में शहर के आठ चक्कर लगाएगी। इस सुविधा का मकसद लोगों को कार ड्राइविंग और पार्किंग की समस्या से निजात दिलाना है। त्रिशला सिटी के एमडी हरीश गुप्ता ने कहा कि सिटी में लगभग 400 परिवार हैं। हमने शेयर्ड ट्रांसपोर्ट को प्रमोट करने के लिए यह सर्विस शुरू की है। इससे ट्रैफिक कम होगा, साथ ही प्रदूषण में भी कमी आएगी। फिलहाल एक बस लगाई गई है, जल्द ही इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed