फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fraudsters sent to jail as fake police

नकली पुलिस बनकर ठगने वालों को भेजा जेल

Tue, 23 Jun 2020 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters sent to jail as fake police
लालड़ू। पंजाब पुलिस ने दो नकली थानेदार बनकर राहगीरों को डराकर पैसे ठगने के आरोप में काबू किए आरोपियों ने इलाके में आधा दर्जन लूट की वारदातों की बात कबूली है। लूट की वारदातों को लालड़ू, डेराबस्सी, जीरकपुर आदि जगहों पर अंजाम दिया है। जिनके पास से पुलिस ने एक कार, एक बाइक व एक सोने की चेन भी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को दोनों को डेराबस्सी कोर्ट में पेश किया जहां अदालत ने आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया। लैहली चौकी इंचार्ज एसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि काबू किए दोनों नकली पुलिस वालों का क्रिमिनल रिकॉर्ड है। पुलिस को और रिमांड नहीं मिल सका परंतु करीब आधा दर्जन वारदातों का खुलासा होने पर अन्य थानों की पुलिस भी इनका कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट हासिल करेंगी।
विज्ञापन

बता दें, कि पुलिस ने 28 वर्षीय गुरबीर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी हमायुंपुर-तसिंबली को एएसआई की वर्दी में कार चलाते समय गिरफ्तार किया था जबकि उसके साथी 32 वर्षीय भूपेंद्र सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र निर्मल सिंह निवासी हमायुंपुर-तसिंबली को अगले दिन गिरफ्तार किया था जो पुलिस की वर्दी डालकर राहगीरों को डरा-धमका कर पैसों की उगाही कर ठगते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed