{"_id":"5f35a4f18ebc3e3ceb7aa0e0","slug":"fraudrer-arrested-for-dreaming-of-a-good-band-in-islet-s-paper-mohali-news-pkl384626575","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइलेटस के पेपर में बढ़िया बैंड के सपने दिखकर ठगने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइलेटस के पेपर में बढ़िया बैंड के सपने दिखकर ठगने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहाली। विदेशों में जाकर बसने के इच्छुक युवाओं को ठगने वाले एक शातिर को पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवाओं को झांसा देता था कि वह उन्हें आइलेट्स (इंग्लिश लैंग्वेंज टेस्टिंग सिस्टम) में आने वाले पेपर के प्रश्न-उत्तर पहले ही बता देगा। जिससे वह आसानी से परीक्षा पास कर पाएंगे। इससे उन्हें अच्छे बैंड मिल जा जाएंगे और वे आसानी से विदेश पहुंच जाएंगे। इस तरह शातिर कई लोगों को ठग चुका था।
पुलिस ने आरोपी फाजिल्का निवासी गुरलाल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धोखाधड़ी, और इमिग्रेशन एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
मटौर थाना पुलिस को इस शातिर के बारे मेें गुप्त सूचना मिली थी कि शातिर आरोपी ने कई लोगों से आइलेट्स पास करवाने के लिए पैसे ले लिए थे। पुलिस को सूचना मिली कि शातिर फेज-7 की लाइटों पर अपने क्लाइंट से मिलने आ रहा है। जहां पर वह अपने क्लाइंट से मुलाकात करेगा। इसी बीच पुलिस ने उसे दबिश देकर दबोच लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने अन्य जिलों की पुलिस को भी जानकारी दे दी है।