फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four officials suspended for security lapse in Ladies Sangeet Party of Punjab CM son wedding

सुरक्षा में चूक: सीएम चन्नी के बेटे की शादी पार्टी में ड्यूटी से गायब हुए पुलिसवाले, चार सस्पेंड

Thu, 14 Oct 2021 12:11 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 14 Oct 2021 12:11 AM IST
सार

पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। हवलदार जसकरन सिंह, हवलदार दर्शन सिंह व सिपाही सतबीर सिंह को ड्यूटी पर शराब पीने व लापरवाही और सीआईए इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह को ड्यूटी में कोताही के आरोप में निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
Four officials suspended for security lapse in Ladies Sangeet Party of Punjab CM son wedding
सीएम चरणजीत चन्नी के बेटे की शादी। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे की शादी के लेडीज संगीत में सुरक्षा में चूक के आरोप में सीआईए इंचार्ज समेत चार मुलाजिमों को निलंबित कर दिया गया है। इंटेलीजेंस की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई हुई है। डीजीपी ने आईपीएस अधिकारी सरताज सिंह चहल को दो महीने में जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री चन्नी के बेटे की शादी से पहले एक नामी मैरिज पैलेंस में लेडीज संगीत पार्टी रखी गई थी। इसमें सुरक्षा का जिम्मा जिला पुलिस का था। जबकि मैरिज पैलेस के भीतरी हिस्से की जिम्मेदारी सीआईए स्टाफ की थी। सीआईए इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह की ड्यूटी गेट पर थी, जिनकी देखरेख में हवलदार जसकरन सिंह, हवलदार दर्शन सिंह व सतबीर सिंह भी गेट पर तैनात थे। समारोह में पुलिस कर्मचारियों के लिए अलग से खाने का इंतजाम था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंजाब कांग्रेस में फिर रार: बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाए जाने पर भड़के जाखड़-रंधावा, समर्थन में आए कैप्टन 
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला है कि उक्त तीनों मुलाजिम गेट छोड़कर लेडीज संगीत की पार्टी में अंदर चले गए। इसकी पड़ताल शुरू कर दी गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शराब पीने के शक में तीनों मुलाजिमों का मेडिकल कराया गया। इसके नमूने जांच के लिए फेज-चार स्थित पंजाब स्टेट फोरेंसिक लैब में भेजे गए हैं।  


एसएसपी नवजोत सिंह ने बताया कि पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। हवलदार जसकरन सिंह, हवलदार दर्शन सिंह व सिपाही सतबीर सिंह को ड्यूटी पर शराब पीने व लापरवाही और सीआईए इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह को ड्यूटी में कोताही के आरोप में निलंबित किया गया है।

गेट पर नहीं था कोई, अंदर खिंचा रहे थे फोटो
पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीनों मुलाजिम अचानक गेट से गायब हो गए। इसके बाद प्रोग्राम में किसकी एंट्री हुई, किसी को कुछ पता नहीं। सीएम की सुरक्षा का भी प्रोटोकॉल है। पता चला है कि तीनों मुलाजिम अंदर फोटो खिंचवा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed