फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four die of corona in Mohali, 49 infected

मोहाली में कोरोना से चार की मौत, 49 संक्रमित मिले

Mon, 14 Jun 2021 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Four die of corona in Mohali, 49 infected
मोहाली। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के मात्र 49 केस सामने आए, जबकि चार लोगों की कोरोना महामारी से मौत हो गई और 175 लोग कोरोना को मात देकर तंदुरुस्त हुए। वहीं, अब जिले में मात्र 789 केस सक्रिय केस रह गए हैं, जो कि जिला प्रशासन के लिए काफी राहत की बात है।
विज्ञापन

डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि भले ही कोरोना संक्रमण के मामले कम आ रहे हैं, लेकिन लोगों को अभी भी कोरोना महामारी को हलके में नहीं लेना चाहिए। हम सभी को अभी कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना चाहिए, साथ ही कोरोना टीकाकरण भी करवाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अपने शहर को कोरोना मुक्त करवाने में जिले के लोग अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुुताबिक रविवार को जिन चार लोगों की महामारी से मौत हुई है, उनके बारे में जिला प्रशासन की ओर से ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई। वहीं, इस दौरान कोरोना संक्रमित होने वालों में डेराबस्सी के दो, ढकोली के 12, लालड़ू के दो, बूथगढ़ के दो, घडुआं के दो, खरड़ के 11, कुराली का एक, बनूड़ का एक और मोहाली के 16 केस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 67788 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 65977 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 789 केस सक्रिय हैं। अब तक 1022 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed