फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four accused arrested in the murder of financier Bunty

फाइनांसर बंटी के कत्ल के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 21 Nov 2022 08:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in the murder of financier Bunty
मोहाली। गांव बड़माजरा में करीब तीन महीने पहले फाइनांसर बंटी शर्मा (26) की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को बलौंगी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गुलशन, पुरशोत्तम, सुरेश व विकास के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बलौंगी थाने के एसएचओ पेरीविंकल ग्रेवाल ने बताया कि घटना के बाद उत्तर प्रदेश भाग गए। एक आरोपी रोहित को पुलिस ने हमले के कुछ दिन बाद यूपी से गिरफ्तार कर लिया था। अब उन्हें सूचना मिली थी जिस पर दबिश देकर शनिवार को इन चारों को गिरफ्तार किया गया। आज इन्हें अदालत में पेश किया गया तो जज ने इन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक बंटी की बहन सोनिया और मां ने घटना के बाद लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के गुर्गे को जिम्मेदार ठहराया था। उनका कहना था कि भाई को कुछ दिन पहले फोन पर धमकियां मिल रही थी। मामले में पुलिस ने 15 लोगों पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेन-देन व रंजिश के चलते हुआ था कत्ल
पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि बंटी के साथ उनका लेन-देन का मामला था। इसके बाद उनकी आपस में रंजिश भी हो गई थी। बंटी खुद को बदमाश समझ कर उन पर धौंस जमाता था। इसी रंजिश के चलते बंटी पर हमला किया गया था लेकिन उन्होंने सोचा नहीं था कि उसकी मौत हो जाएगी।

तस्करी के केस में 14 दिन पहले ही जमानत पर छूटकर बाहर आया था बंटी
बता दें कि बंटी शर्मा के खिलाफ बलौंगी पुलिस स्टेशन में भी नशा तस्करी का केस दर्ज हुआ था। जब यह कत्ल हुआ था। उससे 14 दिन पहले ही बंटी को जमानत पर छूटकर बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed