फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Former SAD councilor Rangi and former Panch Bhinder Singh join AAP

Mohali News: शिअद के पूर्व पार्षद रंगी और पूर्व पंच भिंदर सिंह आप में शामिल

Sun, 08 Sep 2024 06:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Former SAD councilor Rangi and former Panch Bhinder Singh join AAP
लालड़ू। नगर परिषद वार्ड नंबर 2 व 17 दप्पर से शिरोमणि अकाली दल के पूर्व पार्षद बलकार सिंह रंगी और पूर्व पंच भिंदर सिंह अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। हल्का विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। शिरोमणि अकाली दल छोड़ने के बाद रंगी, भिंदर सिंह और उनके साथियों ने कहा कि आम आदमी पार्टी जिसकी विचारधारा और कार्य उनकी सोच के अनुरूप है और विधायक रंधावा जो विधानसभा के लोगों की भलाई के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर रंधावा ने उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें पार्टी में हमेशा उचित सम्मान दिया जाएगा। उन्हें विश्वास है कि उनकी विशेषज्ञता और समर्पण मुख्यमंत्री भगवंत मान के रंगाला पंजाब बनाने के मिशन में योगदान देंगे। यह कदम अन्य राजनीतिक दलों के लिए भी एक कड़ा संदेश है कि आप पंजाब में एक प्रमुख राजनीतिक ताकत है।
विज्ञापन


आप में शामिल हुए जेपी, अली दप्पर, हरदीप सिंह राणा, मिट्ठू पंडित, शेखर अली, फहीम अख्तर आदि ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जनसमर्थक नीतियों और पहल से पंजाब में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और आम आदमी को फायदा हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed