कुराली। पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब जगमोहन सिंह कंग ने मार्केट कमेटी समेत अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को साथ लेकर अनाज मंडी खरड़ का दौरा किया। उन्होंने किसानों व आढ़तियों के साथ मुलाकात की और उन्हें बताया कि अब गेहूं खरीद के प्रबंध ठीक हैं।
पिछले दिनों बारदाने की कमी आ गई थी जिसे पंजाब सरकार ने नई पॉलिसी के तहत दूर कर लिया है। अब तक अनाज मंडी खरड़ में 95045 क्विंटल गेहूं की आमद हो चुकी है और पिछले साल 96279 क्विंटल आमद हुई थी। अब भी मंडी में गेहूं की आमद जारी है। इस अवसर पर मास्टर सुखजीत सिंह सुखी वाइस चेयरमैन मार्केट कमेटी खरड़, प्रधान आढ़ती एसोसिएशन खरड़ नरिंदर शर्मा, जसबीर सिंह नगल फैजगढ़, बंटी रसनहेड़ी व राजिंदर सिंह समेत अन्य आढ़ती भी उपस्थित थे।