फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Former army personnel will get good covid care

मोहाली : सरहदों के रखवाले करेंगे कोरोना से रक्षा, पूर्व फौजियों को उचित इलाज मुहैया करवाने का प्रयास

Tue, 11 May 2021 02:16 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Former army personnel will get good covid care
मोहाली। पूर्व फौजियों को कोरोना के दौरान इलाज में दिक्कत न आए, इसके लिए पूर्व फौजियों की संस्था यूनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन आगे आई है। संस्था ने इसके लिए क्विक रिस्पांस टीम बनाई है।
विज्ञापन

टीम का काम कोरोना पीड़ित फौजियों का पता कर उन्हें तुरंत इलाज व अन्य सहायता मुहैया करवाना है। संस्था के साथ सैकड़ों डॉक्टर व अन्य लोग जुड़े हुए हैं। इतना ही नहीं यह संस्था आर्मी के वरिष्ठ अधिकारियों के सीधे संपर्क में है।
विज्ञापन

यूनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन के प्रधान सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट एसएस सोही ने बताया कि अप्रैल 2021 में कोरोना ने भयानक रूप धारण कर लिया था। इसमें कई पूर्व फौजी भी महामारी की चपेट में आ गए। संस्था की ओर से आर्मी, नेवी व एयरफोर्स के सैकड़ों परिवारों को मदद दी जा रही है। सेेना के अस्पतालों में भर्ती करवाकर पूर्व फौजियों की जान बचाई जा रही है। क्विक रिस्पांस टीम पूर्व फौजियों के अस्पतालों के बिल दिलाने में मदद कर रही है। साथ ही क्वारंटीन के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व फौजियों के लिए 100 डॉक्टर आए आगे
एसएस सोही ने बताया कि सेना प्रमुख को पत्र लिखकर पूर्व फौजियों की सेहत संबंधी कार्रवाई करने की अपील की गई थी। चंडीमंदिर व पुणे के कंमाडरों ने पूर्व फौजियों को आ रही परेशानी को गंभीरता से लिया। रक्षा मंत्री व दिल्ली स्थित आर्मी मेडिकल सर्विस ने भी हिदायतें जारी की थीं। इसके बाद पूर्व फौजियों को मिलिट्री अस्पतालों में दाखिल करवाने में मदद मिली। आर्मी वेटर्न सेल दिल्ली व चंडीमंदिर स्थित कोरोना हेल्पलाइन से काफी मदद मिली है। सोही ने कहा कि तीन फौजी अफसर जिनमें वह खुद, कर्नल दिनेश नैन पंचकूला व कर्नल बेदी पुणे वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हैं। इसके अलावा कर्नल डॉ. एमएन शर्मा के साथ ही 100 डॉक्टरों की टीम भी जुड़ी हुई है।

वैक्सीन की कमी से आ रही परेशानी
कोरोना टीकाकरण के लिए मिलिट्री अस्पतालों मे विशेष प्रबंध हैं, लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते परेशानी आ रही है। एसएस सोही ने कहा कि पूर्व फौजियों को व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से गुरुद्वारों, दानी सज्जनों व वालंटियरों के बारे में जानकारी दी जा रही है जो ऑक्सीजन व बेड उपलब्ध करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed