फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Football: Singhpura defeated Padiyala 4-0

फुटबॉल : सिंघपुरा ने पडियाला को 4-0 से हराया

Fri, 28 Feb 2020 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Football: Singhpura defeated Padiyala 4-0
कुराली। गांव सिंघपुरा के स्व. कर्म सिंह स्पोर्ट्स क्लब की ओर से करवाया जा रहा चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट गांव के खेल स्टेडियम में शुरू हुआ। चरण सिंह की याद को समर्पित और ग्राम पंचायत एवं समूह गांव वासियों के सहयोग से करवाए जा रहे इस टूर्नामेंट के उद्घाटनी मैच में मेजबान सिंघपुरा की टीम विजेता रही। सचखंड निवासी संत बाबा अजीत सिंह हंसाली वालों के आशीर्वाद से करवाए जा रहे टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचीं सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल परमजीत कौर ने किया।
विज्ञापन

परमजीत कौर ने खिलाड़ियों से जान पहचान करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। उद्घाटनी मैच मेजबान सिंघपुरा और पडियाला की टीमों केे बीच हुआ जिसमें मेजबान सिंघपुरा की टीम ने पडियाला की टीम को 4-0 से हरा दिया।
विज्ञापन

32 टीमें ले रहीं भाग
अन्य मुकाबलों में भागोवाल की टीम ने चनालो-बी को 1-0 से, दुसारना की टीम ने कोटला निहंग को 2-0 से, खिजराबाद ने सिंघपुरा-बी को 2-1 से और कालेवाली की टीम ने बरसालपुर टप्परीया को 1-0 के साथ पराजित करते हुए अगले चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैलदार कुलविन्द्र सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं। फाइनल मैच 1 मार्च को होगा। विजेता टीम को 31 हजार और उप-विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद व ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर सरपंच साधू सिंह, जगनाहर सिंह, कुलविन्द्र सिंह, प्रिंसिल कुलदीप सिंह, नंबदार महिन्द्र सिंह व जगजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed