{"_id":"5d7ff0288ebc3e93d47d63ba","slug":"flights-for-delhi-and-ahmedabad-from-chandigarh-starts-from-5-october-mohali-news-pkl3508710190","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 5 अक्तूबर से दिल्ली और अहमदाबाद के लिए नई फ्लाइट, शेड्यूल और टाइमिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 5 अक्तूबर से दिल्ली और अहमदाबाद के लिए नई फ्लाइट, शेड्यूल और टाइमिंग
Tue, 17 Sep 2019 12:52 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पांच अक्तूबर को दिल्ली और अहमदाबाद के लिए दो नई फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी। इसकी बुकिंग प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू कर दी गई। एयरपोर्ट से 24 घंटे फ्लाइट्स का संचालन शुरू होने के बाद घरेलू फ्लाइट्स की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा होने लगा है।
बता दें कि गो एयर के 320 एयरक्राफ्ट में 180 यात्री बैठ सकेंगे। टाइम शेड्यूल के मुताबिक दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट सुबह 9.50 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 11.10 बजे चंडीगढ़ लैंड करेगी। वहीं चंडीगढ़ से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट दिन में 11.50 बजे पर उड़ेगी और दोपहर 1.55 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।
इसके अलावा अहमदाबाद से रात 8.10 बजे चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेगी और रात 10.10 बजे पहुंचेगी। रात को यह फ्लाइट दिल्ली के लिए 10.50 बजे पर उड़ान भरेगी और रात को 12.20 बजे पर दिल्ली पहुंचेगी।