फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Five-year-old girl dies of diarrhea in Baltana, Zirakpur, 14 sick

जीरकपुर के बलटाना में डायरिया से पांच साल की बच्ची की मौत, 14 बीमार

Mon, 09 Aug 2021 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Five-year-old girl dies of diarrhea in Baltana, Zirakpur, 14 sick
अस्पताल में उपचाराधीन। - फोटो : MOHALI
जीरकपुर। जीरकपुर स्थित बलटाना के एकता विहार में डायरिया से एक पांच साल की बच्ची सुनैना की मौत हो गई। बच्ची को उल्टी और दस्त की शिकायत रविवार की अल सुबह शुरू हुई। इसके बाद उसे पंचकूला सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसकी पुष्टि ढकोली कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर की एसएसओ डॉ. पॉमी चतरथ ने की। उन्होंने बताया कि बलटाना के अलग-अलग एरिया से डायरिया के करीब 14 मामले सामने आए हैं। इसमें बलटाना का एकता विहार, रविंद्रा एनक्लेव, हरमिलाप नगर शामिल है।
विज्ञापन

एसएसओ ने बताया कि इन इलाकों का सर्वे अभी स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है। रविवार रात साढ़े आठ बजे तक टीम ने बलटाना एरिया में सर्वे किया है ताकि सही एरिया का पता लगाया जा सके कि किन-किन एरिया से डायरिया के मामले सामने आए हैं। इन सभी मरीजों को पंचकूला जनरल अस्पताल में ही दाखिल किया गया। इसके बाद पंचकूला स्वास्थ्य विभाग ने ढकोली के एसएमओ को रिर्पोट भेजी। इसमें जितने मरीज अस्पताल में दाखिल हुए थे, उनके एरिया का नाम बलटाना लिखा था। सर्वे में अभी तीन कॉलोनियों के नाम का पता चल पाया है। डॉ. पॉमी ने बताया कि पंचकूला स्वास्थ्य विभाग से डिटेल के साथ डाटा मांगा गया है।
विज्ञापन

वहीं, डॉ. पॉमी ने बताया कि बचाव के लिए पानी उबालकर पीएं। इसके अलावा पानी और तरल पदार्थ भरपूर मात्रा में लें। डायरिया होने पर दाल का पानी, नारियल पानी भी लेना फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों में सबसे ज्यादा बच्चे शामिल
पंचकूला सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में दाखिल होने वाले डायरिया के मरीजों में सबसे ज्यादा आंकड़ा बच्चों का है। इनमें बलटाना का आदित्या, जानवी, शुभम, कामनी, वासू शामिल हैं। इसके अलावा महिला रामबेटी, रामआसरे, रामबाबू, सहित अन्य लोगों को दाखिल किया गया हैं। डॉ. पॉमी ने बताया कि लोगों के उपचार के लिए जहां-जहां सर्वे टीम ने चिन्हित किया है, वहां पर मेडिकल कैंप लगाया जाएगा ताकि लोगों का उपचार मौके पर ही हो। उन्होंने कहा कि जीरकपुर नगर परिषद को भी पानी की जांच करने के लिए कहा गया है। सोमवार से परिषद के कर्मचारी भी पानी की जांच करेंगे कि कहीं पाइप लाइन में लीकेज तो नहीं है।
बेहोश होकर जमीन पर गिरा व्यक्ति, वाहन से अस्पताल पहुंचाया
रविवार 9 बजे रवि नाम का एक युवक उल्टी-दस्त के बाद बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। उसे एक वाहन में अस्पताल ले जाया गया। एकता विहार के पास व्यक्ति का परिवार एक बिल्डिंग रहता है। डायरिया का अभी पूरा आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग के हाथ नहीं लग पाया। बताया जा रहा है कि चालीस से ज्यादा लोग डायरिया से पीड़ित हैं। इनमें कुछ चंडीगढ़ के अस्पतालों में भी दाखिल हैं। इस एरिया में दो दिनों से पानी में काफी दुर्गंध आ रही थी। अब तक इसकी चेकिंग नहीं की गई।
जिन घरों में आरओ लगे वो भी बीमार
एकता विहार में रहने वाले जेएन पांडे के परिवार में भी कई लोग बीमार हैं। उनका किराएदार भी चंडीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। इन घरों में आरओ लगे हुए हैं फिर भी लोगों में उल्टी-दस्त की शिकायत है। पानी इतना प्रदूषित हो चुका है कि आरओ भी इसे साफ नहीं कर पा रहा है। जीरकपुर नगर परिषद की ओर से न तो ट्यूबवेल्स की चेकिंग की जा रही है और न ही पानी की लाइनों की जांच की जा रही है। लोगों के बीमार होने के बाद भी इस एरिया में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

जवाबदेही तय हो- क्यों फैला डायरिया
बलटाना के वार्ड 5 में लोगों ने इस बात का विरोध किया कि कई दिन से पानी की सप्लाई में खराबी थी। प्रदूषित पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा था, लेकिन जीरकपुर एमसी के संबंधित अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस वजह से पांच साल की मासूम की जान चली गई। कई लोगों की जान खतरे में है। जीरकपुर नगर परिषद हमेशा से पानी की सप्लाई को लकर लापरवाह रही है। पिछले साल यहां पभात में भी एक युवक की गंदा पानी पीने से मौत हो गई थी। पानी सप्लाई का काम ठेकेदारों के हवाले किया है।
फोटो के साथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed