फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Five-year-old boy murderer women on five-day police remand

7 साल के लड़के की कातिल महिला पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

Wed, 15 Jul 2020 01:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Five-year-old boy murderer women on five-day police remand
खरड़। गांव सकरूलांपुर में कुछ दिन पहले एक सात वर्षीय बच्चे की मौत का मामला पुलिस ने सोमवार को सुलझा लिया था। इस मामले में पुलिस ने मृतक के घर के पास रहने वाली एक महिला अमनदीप कौर को गिरफ्तार किया है। घडुआं पुलिस के एसएचओ कैलाश बहादुर ने मंगलवार को महिला पुलिस को साथ लेकर आरोपी अमनदीप कौर को खरड़ अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपित महिला को पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेजने के आदेश दिए। केस की जांच कर रहे जांच अधिकारी कैलाश बहादुर ने बताया कि मृतक नाबालिग बच्चे हरप्रीत के पिता गुरमेल सिंह ने गिरफ्तार महिला पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने संतान पाने की चाह में किसी के कहने पर उसके बेटे की बलि दी है। उसके बेटे हरप्रीत सिंह के शरीर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

जबकि शुरूआती पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि हरप्रीत सिंह उसके घर में खेलते हुए पानी के टैंक में गिर गया था, जहां उसकी डूब जाने से मौत हो गई थी। हरप्रीत को पानी के टैंक में मरा हुआ देख कर उसने उसके शव को निकाल कर पास की झाड़ियों में छुपा दिया था ताकि उस पर हरप्रीत को मारने का कोई आरोप न लग सके। पुलिस जल्द ही मामले को सुलझाकर सच्चाई सामने लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed