{"_id":"69c6ed543325ad02a70df59d","slug":"five-thousand-rupees-snatched-from-the-employee-of-the-gas-agency-supplying-cylinders-injured-mohali-news-c-71-1-spkl1025-140679-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सिलिंडर सप्लाई करने वाले गैस एजेंसी के कारिंदे से पांच हजार रुपये छीना, किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सिलिंडर सप्लाई करने वाले गैस एजेंसी के कारिंदे से पांच हजार रुपये छीना, किया घायल
विज्ञापन
खरड़। गांव हरलालपुर के ग्लोबल सिटी काॅलोनी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने गैस सिलिंडर सप्लाई कर रहे एक एजेंसी के कारिंदे को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। आरोपी ने एजेंसी के चालक से पांच हजार की नकदी भी छीन ली। सरकारी अस्पताल खरड़ में उपचाराधीन गैस एजेंसी के कारिंदे विकास कुमार ने बताया कि वह खरड़ इंडेन गैस सर्विस एजेंसी में सिलिंडर सप्लाई करने का काम करता है। उसके पास गांव हरलालपुर की ग्लोबल सिटी का क्षेत्र है।
उसने बताया कि वह वीरवार को दोपहर के समय ग्लोबल सिटी काॅलोनी के पास एक दुकान में खाना खाने के लिए रुका था। जब वह खाना खाकर सिलिंडर वाली गाड़ी में बैठकर जाने लगा तो अचानक उसके पास मोटरसाईकल सवार दो युवक आए। गैस बुक करने का दबाव बनाने लगे। विकास कुमार ने युवकों को मोबाइल में गैस बुकिंग करने वाली एप डाउनलोड कर दी और उनका मोबाइल फोन वापस कर दिया। जैसे ही विकास कुमार ने उक्त नौजवानों को मोबाइल फोन वापस किया तो अचानक ही उक्त नौजवानों ने उसकी कमीज की जेब में पड़े पांच हजार रुपये के करीब की नगदी झपट ली।
गाड़ी की चाबी भी छीन ली। विकास कुमार ने बताया कि जब तक वह कुछ समझ पाता, आरोपियों ने उस पर डंडे से हमला कर दिया और उसकी पीटाई कर भाग गए। विकास कुमार ने बताया कि इसके बाद गैस सप्लाई करने वाले उसके साथियों ने उसे सरकारी अस्पताल खरड़ पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। विकास कुमार के शरीर पर कई गहने घाव हैं। हवलदार कुलदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित जो भी बयान देगा, उसके अनुसार अगली कार्रवाई की जाएगी।