{"_id":"5d2a3bd88ebc3e6c9f0f71a9","slug":"five-theft-arrest-mohali-news-pkl3442555147","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों से सामान चोरी कर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों से सामान चोरी कर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़। घडूआं पुलिस की एसएचओ अमनप्रीत कौर बराड़ के नेतृत्व में पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने व चोरी का सामान खरीद करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को सामान के साथ गिरफ्तार किया है।
एसएचओ ने बताया कि 6 जुलाई को वीर दविंदर सिंह पुत्र हाकम सिंह निवासी गांव सिल्ल ने थाना घड़ूआं में घर से दस हजार रुपये, दो जोड़ी सोने की वालियां, दो जोड़ी सोने के टॉप्स, एक सोने की अंगूठी व एक मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दी थी। गुप्त सूचना पर सहायक थानेदार चन्नां राम समेत पुलिस पार्टी ने एसवाईएल नहर बत्ता सिल्ल कपड़ा में रेड करके तीन युवकों को काबू किया। इनकी पहचान हरमनप्रीत सिंह, रमनप्रीत सिंह दोनों सगे भाई निवासी गांव सिल्ल व अजय निवासी गांव बत्ता के रूप में हुई। युवकों के पास से मोटरसाइकिल, सो सोलर बैटरियां, चार मोबाइल फोन व चांदी के गहने बरामद किए गए। इनकी गिरफ्तारी से 6 जुलाई को दर्ज हुआ चोरी का मामला भी सुलझ गया है।
चोरी के गहने मोरिंडा में जाकर बेचते थे
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी किए सोने के गहनों को वह मोरिंडा में एक व्यक्ति को बेचते थे और 6 जुलाई को चोरी किए गहने भी उन्होंने उसी व्यक्ति के पास 30 हजार में गिरवी रखे थे। आरोपियों ने मोटरसाइकिल व 30 हजार रुपये नहर के किनारे छुपा कर रखे हुए थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 30 हजार रुपये व मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपी चोरी के मोबाइल फोन भी मोरिंडा में ही एक दुकानदार को बेचते थे, जिसकी दुकान खूह वाला चौक पर स्थित है। आरोपियों की निशानदेही पर इस दुकान में रेड करके चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त करने वाले व्यक्ति को भी काबू कर लिया है।
विज्ञापन
यह लोग भी किए गए काबू
एसएचओ ने बताया कि आरोपियों द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम देने संबंधी पूछताछ की जा रही है। मोरिंडा से गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुधीर कक्कड़ के रूप में हुई। आरोपियों की निशानदेही पर इनके पांचवें साथी भादला निवासी गुरजंट सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।