फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   five person fraud with people, one arrest in lalru

क्राइम ब्रांच का नकली कर्मचारी बनकर लोगों के साथ ठगी करने वाले एक पत्रकार सहित पांच व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 06 Sep 2019 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
five person fraud with people, one arrest in lalru
लालड़ू। क्राइम ब्रांच के नकली कर्मचारी बनकर लालड़ू इलाके में एक कबाड़ी से हजारों रुपये की कथित रिश्वत लेने के आरोप तहत पुलिस ने एक पत्रकार सहित चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और उसका एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे थाना लालड़ू के अधिकारी ने बताया कि बलजीत सिंह निवासी रोजी एन्क्लेव निकट पेट्रोल पंप बल्लोपुर में कबाड़ी की दुकान करता है, ने शिकायत में बताया कि 3 फरवरी 2019 को उसकी दुकान पर चार-पांच व्यक्ति आए। वे अपने आप को क्राइम ब्रांच मोहाली के कर्मचारी बता रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके पास शिकायत आई है कि वह चोरी के मोटरसाइकिल खरीदने का काम करता है। उसे धमकाते हुए मामले को रफा-दफा करने के लिए 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी। इस पर उसने 15 हजार रुपये देते हुए 35,000 रुपये बाद में देने को कहा। बलजीत ने बताया कि ये ठग 4 सितंबर को फिर से दुकान पर आए और 5000 रुपये की मांग करने लग। उसने उन्हें तीन हजार रुपये दे दिए और बकाया दो हजार रुपये का प्रबंध करने के बहाने वह पुलिस थाने पहुंच गया और पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति सोहन लाल उर्फ सोनू निवासी जस्तना खुर्द को मौके से काबू कर लिया जबकि चरणू निवासी दप्पर व राजेश गर्ग पत्रकार निवासी पंचकूला सहित दो अन्य अज्ञात व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सभी व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 384 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और गिरफ्तार किए गए सोहनलाल उर्फ सोनू को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर सौंपा है। अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed