फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Five people got corona in Mohali district, two patients came forward

मोहाली जिले में पांच लोगों को हुआ कोरोना

Thu, 09 Dec 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Five people got corona in Mohali district, two patients came forward
मोहाली। जिले में बुधवार को पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनका इलाज डाक्टरों की देखरेख में चल रहा है। जबकि तीन लोग संक्रमण को मात देकर घर लौट गए हैं। डीसी ईशा कालिया ने बताया कि बुधवार आए पांच नए कोरोना संक्रमितों के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है। जिले में अभी तक 69003 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, और इनमें से 67873 संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं। जबकि अभी तक 1073 लोग संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। डीसी ने लोगों से अपील की है कि बाजारों में घूमते समय कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करते रहें और अगर किसी व्यक्ति ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया तो सरकारी अस्पताल में जाकर निशुल्क टीका लगाएं। जो नए कोरोना संक्रमित मिले हैं इनमें तीन घडुआं और दो खरड़ से शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed