फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Five people arrested from different places including drugs and heroin

नशे की गोलियों और हेरोइन समेत अलग-अलग जगह से पांच लोग गिरफ्तार

Thu, 18 Nov 2021 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Five people arrested from different places including drugs and heroin
मोहाली/कुराली। जिले में नशे की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते 80 हजार से अधिक ट्रॉमाडोल की गोलियां और हेरोइन बरामद की गई है। अलग-अलग मामले में पुलिस ने कुल 5 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान हरदयाल सिंह, गौरव कुमार, गुरप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह और संतप्रीत सिंह के रूप में हुई हैं, जिन्हें अदालत पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी। इस मामले में एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना पर कुराली के गिल मेडिहोम के पास चकवाल स्कूल कुराली के मालिक हरदयाल सिंह नशीले पदार्थों की स्टोरेज के लिए बनाए खुफिया गैरेज की तलाशी ली। पुलिस को तलाशी में हरदयाल सिंह के साथ गौरव कुमार की कार से 24 हजार ट्रामाडोल की गोलियां और हरदयाल सिंह के गैराज से 31 हजार ट्रामाडोल की गोलियां गत्ते के डिब्बे में पैक की हुई बरामद की गई। इस छापे के दौरान आरोपी गौरव ट्रॉमाडोल की गोलियों का डिब्बा अपनी कार में लेकर जाने की तैयारी में था। जबकि हरदयाल सिंह बची हुई 31 हजार गोलियों के डिब्बे को छिपाने लगा था।
विज्ञापन

दूसरे मामले में कुराली फ्लाईओवर पर पुलिस नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक वरना कार को रोककर तलाशी ली तो पुलिस को उसमें से 29,900 ट्रामाडोल की गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार गुरप्रीत सिंह और गुरदीप सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह तीसरा मामला थाना सदर कुराली में दर्ज हुआ। यहां पुलिस ने बुधवार को सिंघपुरा बाईपास में नाकाबंदी के दौरान एक सिल्वर इंडिगो कार को रोककर तलाशी ली तो पुलिस को 75 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसमें सवार संतप्रीत सिंह निवासी कुराली को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस उक्त पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed