फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   First phase of students completed in NIPER, degrees distributed at the convocation

नाइपर में छात्रों का पहला चरण पूरा, दीक्षांत समारोह में बांटीं डिग्रियां

Mon, 29 Nov 2021 01:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
First phase of students completed in NIPER, degrees distributed at the convocation
मोहाली। नेशनल इंस्टीट्यूट फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च की ओर से वीरवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय सेहतमंत्री मनसुख मांडविया वर्चुअल रूप से बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इस समारोह के दौरान निदेशक दुलाल पांडा ने संस्थान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों और उनके परिवार के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन छात्रों की शैक्षणिक शिक्षा का एक चरण पूरा हो चुका है। अब वे अपने क्षेत्र में नए शोध और विकास के बारे में खुद को अपडेट रखें और सभी छात्र ‘स्वस्थ भारत और आत्मनिर्भर भारत’ के मार्ग पर चलें। निदेशक दुलाल पांडा की अध्यक्षता में आयोजित इस दीक्षांत समारोह के दौरान 250 छात्र ग्रेजुएट और 10 पीएचडी छात्रों ने डिग्री प्राप्त की। इस अवसर पर औषध विभाग, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की सचिव एस अपर्णा ने डिग्री पाने वाले छात्रों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed