{"_id":"608482ea8ebc3eb9205a5e07","slug":"first-meeting-of-mohali-nagar-nigam-will-be-on-27-april-mohali-news-pkl4114213165","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंडा जारी : मोहाली नगर निगम की पहली बैठक 27 अप्रैल को, वित्त एवं ठेका कमेटी का किया जाएगा चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजेंडा जारी : मोहाली नगर निगम की पहली बैठक 27 अप्रैल को, वित्त एवं ठेका कमेटी का किया जाएगा चयन
विज्ञापन
मोहाली। करीब एक साल बाद नगर निगम की पहली बैठक 27 अप्रैल को होगी। इसमें वित्त एवं ठेका कमेटी का चयन किया जाएगा। नगर निगम ने बैठक का एजेंडा जारी कर दिया है। इसके अलावा कुछ विकास से जुड़े मुद्दों के लिए टेबल एजेंडे लाए जाएंगे।
गत साल अप्रैल में नगर निगम का कार्यकाल खत्म हो गया था। इसके बाद अफसर ही शहर के विकास संबंधी फैसले ले रहे थे। पार्षद न होने के चलते इलाके का उचित तरीके से विकास नहीं हो रहा था। इतना ही नहीं आरोप यहां तक लग रहे थे कि राज्य में काबिज सत्ताधारी पार्टी के नेता अपने तरीके से काम करवा रहे हैं।
अब चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इलाके को नए मेयर से लेकर पार्षद मिल गए हैं। ऐसे में यह पहली बैठक मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू की अगुवाई में होगी। इसमें सभी पार्षद एक-दूसरे से रूबरू होंगे। इसके बाद एक अन्य बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें शहर से जुड़े कामों के प्रस्ताव लाए जाएंगे। हालांकि इस बैठक में नगर निगम के प्रस्तावित बजट को पास कर मंजूरी के लिए निकाय विभाग के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन
पहली बार हाउस में होंगी 50 फीसदी महिला पार्षद
इस बार नए हाउस की सूरत पूरी तरह बदली रहेगी। 50 फीसदी सीटों पर महिलाएं दिखेंगी। यहां तक कि इस बार हाउस में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा एक भी पार्षद नहीं है। इसी तरह कांग्रेस के हाथ में सारी शक्तियां है। मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद पर कांग्रेस का कब्जा है। यहां एक और रोचक चीज है कि कांग्रेस के पार्षद कुलजीत सिंह बेदी जो हमेशा हाउस में लोगों के मुद्दे उठाते थे, इस बार वह डिप्टी मेयर के रूप में बैठक में शामिल होंगे।