फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fire in Mohali's Phase-II house due to short circuit

मोहाली के फेज-दो के मकान में शार्ट सर्किट से लगी आग

Wed, 19 Jan 2022 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Fire in Mohali's Phase-II house due to short circuit
मोहाली। फेज-दो के एक मकान में मंगलवार की शाम शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। जिससे मकान में रखा सोफा सेट, कपड़े और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। धुआं ज्यादा होने के कारण मकान के शीशे तक तोड़ने पड़े। हालांकि आग की तपिश से टाइलें तक टूट गईं। सहायक मंडल फायर अधिकारी मोहन लाल वर्मा ने कहा कि इस हादसे में किसी जानी नुकसान से बचाव हो गया। जानकारी के मुताबिक आग मकान नंबर एचएल-187 में की पहली मंजिल में शाम साढे़ 5 बजे लगी थी। मकान से लगातार ज्यादा धुआं निकलने से इलाके के लोग भी दहशत में आ गए थे। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया और फायर बिग्रेड के टेंडर ने मौके पर पहुंचकर पहली मंजिल के शीशे तोड़े, इसके बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed