फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fifth Kesadhari Hockey League Gold Cup kicks off with great fanfare, Namdhari Academy makes a grand start

Mohali News: पांचवां केसाधारी हॉकी लीग गोल्ड कप धूमधाम से शुरू, नामधारी अकादमी ने किया शानदार आगाज

Tue, 11 Nov 2025 12:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fifth Kesadhari Hockey League Gold Cup kicks off with great fanfare, Namdhari Academy makes a grand start
मोहाली। फेज 9 स्थित ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में सोमवार से इंटरनेशनल सिख स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा आयोजित पांचवां केसाधारी लीग हॉकी गोल्ड कप (अंडर-19) शुरू हो गया। यह टूर्नामेंट श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित है। कार्यक्रम की शुरुआत दशमेश गतका दल, यमुनानगर के जत्थे द्वारा गतका प्रदर्शन से हुई। टूर्नामेंट का उद्घाटन कर्नल जगतार सिंह मुल्तानी चेयरमैन-कम-मैनेजिंग ट्रस्टी, जुगराज सिंह गिल ट्रस्ट ने किया जबकि अध्यक्षता प्रसिद्ध हॉकी लेखक इकबाल सिंह सरोआ ने की। छह मिसलों की टीमों और 100 से अधिक खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रदर्शन किया। पहले मैच में नामधारी स्पोर्ट्स अकादमी निशानांवाली ने रोमांचक मुकाबले में एसजीपीस. मिसल शुक्रचकियां को 4-3 से हराया। नामधारी टीम के गुरमन सिंह ने हैट्रिक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। दूसरे मैच में शाहबाद हॉकी अकादमी मिसल फूलकियां ने एमबी.एस. हॉकी अकादमी सिम्बल कैंप जम्मू को 11-1 के बड़े अंतर से पराजित किया, जबकि तीसरे मैच में राउंड ग्लास मिसल डल्लेवालिया ने संगरूर हॉकी क्लब रामगढ़ियां मिसल को 7-1 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed