फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmers' victory: Celebration in Mohali, did Bhangra

किसानों की जीत : मोहाली में जश्न का माहौल, डाला भंगड़ा

Sat, 20 Nov 2021 02:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers' victory: Celebration in Mohali, did Bhangra
ढोल की ताल पर जशन मनाते समर्थक। - फोटो : MOHALI
मोहाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से तीन खेती कानूनों को वापस लेने के एलान से जिले में खुशी का माहौल है। इलाके में विभिन्न जगह पर किसानों व आम लोगों ने लड्डू बांटकर व भांगड़ा डालकर खुुशी मनाई। किसानों ने इसे बड़ी जीत बताया। जबकि किसान नेताओं का कहना है कि जब तक संसद में उक्त खेती कानूनों को रद्द नहीं किया जाता है, उस समय तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

शहर के फेज-3-पांच के चौक पर खड़े होकर कृषि कानूनों का विरोध करने वालों ने कानून वापस लिए जाने की खुशी में भांगड़ा डालकर खुशी मर्नाई। इस दौरान समर्थकों की तरफ से ढोली बुलाया गया था। गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना के बाहर लगे पक्के मोर्चे पर भी सरकार द्वारा कानून वापस लिए जाने के एलान पर खुशी जताई गई।
विज्ञापन

यहां पर कृषि कानूनों के विरोध में 167 दिनों से हड़ताल चल रही है। किसान नेताओं ने कहा कि जब तक कानून वापस नहीं लिए जाते, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर भूख हड़ताल में तर्कशील सोसाइटी पंजाब चंडीगढ़ की तरफ से जोगा सिंह, प्रेम सिंह, सतनाम दाऊं, भजन दास, ज्ञान चंद, जोगिंदर सिंह व भाग सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद ग्रुप के नेताओं ने भी मनाई खुशी
इस मौके आजाद ग्रुप के नेेता एवं पूर्व मेयर कुलवंत सिंह की अगुवाई में कृषि कानून वापस लेने की खुशी में मिठाई बांटी गई। कुलवंत सिंह ने कहा कि भले ही प्रधानमंत्री ने इस संबंधी फैसला करने में देरी कर दी, लेकिन यह उचित फैसला है। उन्होंने कहा कि कानून वापस लेने का फैसला काफी समय पहले लिया जाना चाहिए था। किसानों ने भरपूर अन्न भंडार भरा है। सरकार किसानों को किसानों की अन्य मांगों को भी पूरा कर देना चाहिए।

बीजेपी नेताओं ने बांटे लड्डू
मोहाली। प्रधानमंत्री द्वारा तीन कृषि कानून वापस लिए जाने के एलान से जिले में सुस्त पड़ी बीजेपी में भी जान फूंकदी। इस दौरान भाजपा के कार्यकारी मेंबर व कारोबारी संजीव वशिष्ट की अगुवाई में फेज-3-5 की लाइटों पर किसान समर्थकों को लड्डू बांटे गए। उन्होंने कहा कि उक्त फैसले से लोगों में खुशी का माहौल है। इस मौके पर पूर्व पार्षद अशोक झा, अनिल कुमार गुड्डू, जसविंदर सिंह, राखी पाठ, संजीव जोशी, उमा कांत तिवारी, डॉ. रमन शैली, नवनीत शर्मा, वरिंदर कुमार हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed