फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmers protest in Kurali and jam the road

कुराली : बारदाना न मिलने से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन, सड़क जाम कर की नारेबाजी

Sun, 18 Apr 2021 01:46 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest in Kurali and jam the road
सड़क पर नारेबाजी करते किसान। - फोटो : ??????
कुराली। बारदाना न मिलने से परेशान किसानों ने गांव बनमाजरा के पास तीन घंटे चक्काजाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके अलावा अनाज मंडी के आढ़तियों ने बारदाना न देने और उठान में पक्षपात करने पर मार्केट कमेटी कार्यालय के आगे प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कुराली-रूपनगर मार्ग पर गांव बनमाजरा में किए चक्काजाम में जैलदार सतविंदर सिंह, रेशम सिंह, इंद्रजीत सिंह, सतनाम सिंह, हरवंत सिंह, सुखदीप सिंह, सर्वजीत सिंह, रणधीर सिंह और दीपू रोडमाजरा आदि ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के किसानों से धक्के शाही कर रही है। किसानों को परेशान करने के लिए जानबूझकर बारदाना नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडी में लगे फसल के ढेर
किसान नेताओं का कहना है कई दिन से अधिकारियों से बारदाना भेजने की मांग की जा रही है, लेकिन कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। बारदान न होने से मंडी में फसल के ढेर लग गए हैं। इसके साथ ही बेची फसल की अदायगी संबंधी भी सरकारी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। गेहूं लेकर मंडी आए किसानों ने ट्रैक्टर गांव बनमाजरा में राष्ट्रीय मार्ग पर खड़े कर सड़क पर जाम कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़ती बोले- उठान में हो रहा पक्षपात
आढ़ती योगेश कुमार, प्रवीन अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, विशू अग्रवाल, राहुल कुमार सहित अन्य ने कहा कि अधिकारी बारदाना उपलब्ध करवाने और फसल का उठान करवाने में पक्षपात कर रहे हैं। कुछ आढ़तियों को बारदाना सप्लाई किया जा रहा है, जबकि कुछ को नाममात्र बारदाना मिल रहा है।

कोट्
समस्या का समाधान करवा दिया गया है। आढ़तियों को बारदाना सप्लाई किया जा रहा है। मंडी में किसी भी आढ़ती से पक्षपात नहीं किया जा रहा। -गुरिंदर सिंह, डीएफएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed